Himachal Se: CSK vs SRH 63rd Match IPL 2026 Highlight: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइडर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का 63वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में सनराइडर्स ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी दावेदारी को मजबूत किया। इससे पहले सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। हैदराबाद के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई महज 180 रन बना सकी। CSK के द्वारा दिए गए स्कोर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला​
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला​

SRH की इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए चेपॉक में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। ये ही कारण रहा कि हैदराबाद इस मुकाबले में जीत दर्ज कर पाया।

ईशान किशन ने खेली मैच जीताऊ पारी

चेपॉक में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत का पूरा श्रेय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को जाता है। एक तरफ जहां निरंतर अंतराल में विकेट गिर रहे थे। दूसरी तरफ ईशान किशन मैदान पर डटे रहे और हेनरिक क्लासेन के साथ 41 गेंदों में 75 रन की साझेदारी कर मैच का रुख अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया। ईशान किशन ने 47 गेंदों में 7 चौको व 3 छक्कों की मदद से 70 रन की अहम पारी खेली।

The finishing move 🧡#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/cgWz8QJRGg

— IndianPremierLeague May 18, 2026

ईशान किशन के अलावा हेनरिक क्लासेन ने भी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 26 गेंदों में 6 चौको व 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। इसके अलावा शुरुआत में अभिषेक शर्मा ने 26 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकेश चौधरी ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अंशुल कंबोज, नूर अहमद और अकील हुसैन को 11 विकेट मिला।

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी

अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज व्यक्तिगत रूप में भी ज्यादा रन नहीं बना पाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 44 रन की पारी डेवाल्ड ब्रेविस की तरफ से देखने को मिली। उन्होंने ये रन 44 गेंदों में 4 छक्कों और दो चौके की मदद से बनाए। इससे पहले शुरुआत में चेन्नई को तीसरे ही ओवर में 31 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया। इसके बाद 48 रन पर दूसरा तो 90 और 100 रन क्रमश: तीसरा व चौथा झटका लगा। कुल मिलाकर मुकाबले में चेन्नई की तरफ से ज्यादा बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली। जिसका नतीजा ये रहा कि टीम 200+ टारगेट खड़ा करने में असफल रही।

सलामी बल्लेबाज ने 13 गेंदों में 27 रन की छोटी पारी खेली। इसके अलावा अंत में शिवम दुबे ने 26 रन बनाए। वहीं, कार्तिक शर्मा के बल्ले से 32, उर्वील पटेल 13 तो प्रशांत वीर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

पैट कमिंस ने की शानदार गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएसके संजू सैमसन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा को पवेलियन भेजकर तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा युवा गेंदबाज साकिब हुसैन ने 2 बल्लेबजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा को 11 विकेट मिला।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।