Himachal Se: Baba Vanga Alien Prediction 2026: दुनिया में क्या सच में एलियन मौजूद है? ये विषय एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर पेंटागन ने UFO और UAP से जुड़ी 161 सीक्रेट फाइलें सार्वजनिक की हैं। जिनमें आसमान में ऐसी अजीबोगरीब चीजें दिखना का जिक्र किया गया है जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया है। हालांकि पेंटागन और राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से आधिकारिक तौर पर यह नहीं कहा गया है कि ये वस्तुएं सीधे एलियंस से जुड़ी हैं, लेकिन उन्होंने इन्हें ‘Unresolved’ यानी अनसुलझा जरूर माना है। यानी ये ऐसी चीजें हैं जो इंसानी तकनीक से परे हैं। लेकिन इस बीच बाबा वेंगा की एलियन वाली भविष्यवाणियां काफी वायरल होने लगी हैं। जानिए बाबा वेंगा ने एलियन की मौजूदगी को लेकर क्या कुछ कहा था।

क्या सच साबित हो रही है बाबा वेंगा की एलियन वाली भविष्यवाणी? ट्रंप की UFO फाइलों ने मचाया हड़कंप!​
क्या सच साबित हो रही है बाबा वेंगा की एलियन वाली भविष्यवाणी? ट्रंप की UFO फाइलों ने मचाया हड़कंप!​

बाबा वेंगा की एलियन को लेकर भविष्यवाणी

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार 2026 के अंत तक मानवता का सामना कुछ ऐसी परग्रही शक्तियों से होगा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। इतना ही नहीं 2026 में बाबा वेंगा ने एक विशाल अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर आने की भविष्यवाणी भी की थी।

नास्त्रेदमस ने भी कही थी एलियन की बात

16वीं सदी के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने भी अपनी एक भविष्यवाणी में ‘आसमान से आने वाले संकेतों’ और ‘अजीब पक्षियों’ का जिक्र किया था। उनकी भविष्यवाणी के अनुसार, जब दुनिया बड़े युद्धों और तनावों से गुजर रही होगी तब बाहरी शक्तियां हस्तक्षेप करेंगी।

UFO फाइल में क्या है?

अमेरिका द्वारा जारी की गई इन फाइलों में ऐसे मामलों का जिक्र किया गया है जहां लड़ाकू विमानों के पायलटों ने आसमान में ऐसी अजीब चीजें देखीं थी जो उनकी समझ से बिल्कुल परे थीं। ये चीजें अचानक बहुत तेज गति पकड़ लेती थीं और फिर कुछ ही सेकंड में गायब भी हो जाती थीं। इतना ही नहीं इन चीजों की मौजूदगी रडार स्क्रीन पर भी दर्ज हुई थी यानी ये सिर्फ आंखों का भ्रम नहीं था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इन फाइलों में  एक जगह ‘फुटबॉल जैसी आकृति’ का भी जिक्र है जो हवा में स्थिर रहती है और फिर अचानक आगे बढ़ जाती है।