Himachal Se: Aaron Rai PGA Championship: भारतीय मूल के इंग्लिश गोल्फर एरॉन राय ने पीजीए चैंपियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। एरोनिमिंक गोल्फ क्लब में शानदार प्रदर्शन करते हुए एरॉन राय साल 1919 के बाद पीजीए चैंपियनशिप जीतने वाले पहले अंग्रेज गोल्फर बने। उनसे पहले जिम बार्न्स यह खिताब जीतने वाले इंग्लिश खिलाड़ी थे।

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद​
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद​

एरोनिमिंक में राय की जीत ने अब उन्हें गोल्फ के सबसे नए मेजर चैंपियंस की लिस्ट में शामिल कर दिया है। यह इस सीजन के सबसे यादगार फाइनलराउंड प्रदर्शनों में से एक है। इंग्लिश गोल्फर ने रविवार के आखिरी राउंड की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ की थी, लेकिन 17वें होल पर उनकी शानदार ‘बर्डी पुट’ ने ही टूर्नामेंट का नतीजा तय कर दिया था। एक बड़े खिताब का दबाव झेलते हुए, उन्हें 68 फुट की मुश्किल पुट लगानी थी। राय ने गेंद को होल में डाला, जिसके साथ अपने पीछे चल रहे खिलाड़ियों से तीन शॉट आगे निकल गए।

इस पल ने वॉल्वरहैम्प्टन में जन्मे गोल्फर को 18वें होल की ओर बढ़ते समय काफी राहत दी, जहां एक शांत और संयमित ‘पार’ फिनिश ने उन्हें और प्रतिष्ठित ‘वानामेकर ट्रॉफी’ दोनों दिला दीं। राय ने यह सप्ताह ‘नाइनअंडरपार’ पर खत्म किया था। वह दूसरे स्थान पर बराबरी पर रहे खिलाड़ियों के समूह से तीन शॉट आगे रहे। तीसरे राउंड के बाद क्लबहाउस में सबसे आगे चल रहे एलेक्स स्मैली ने आखिरी राउंड में ‘इवनपार’ स्कोर किया और ‘सिक्सअंडर’ पर समाप्त किया, उनके साथ जॉन रहम भी रहे, जिन्होंने रविवार को ‘टूअंडर’ का स्कोर बनाया था।

आखिरी दिन की शुरुआत राय के सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी के तौर पर करने वाले मैट्टी श्मिड में पिछड़ गए और अंततः लुडविग आबर्ग और जस्टिन थॉमस के साथ ‘फाइवअंडर’ पर तीसरे स्थान पर रहे। 2026 का सीजन राय के लिए काफी उतारचढ़ाव भरा रहा था। उनके लिए यह खिताबी जीत गोल्फ के सबसे बड़े मंचों में से एक पर एक नाटकीय वापसी साबित हुई।

ये सब सपने जैसा लग रहा है एरॉन राय

जीत के बाद 31 वर्षीय राय ने कहा, “यह सब किसी सपने जैसा लग रहा है। यह सीजन काफी निराशाजनक रहा था, इसलिए आज यहां खड़ा होना मेरी सोच से भी परे की बात है। गोल्फ एक शानदार खेल है। यह आपको बहुतसी चीजें सिखाता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह आपको बहुत ज्यादा विनम्रता, अनुशासन और पूरी तरह से कड़ी मेहनत करना सिखाता है, क्योंकि इस खेल में कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता, चाहे आप किसी भी स्तर पर खेल रहे हों, चाहे आप किसी भी कोर्स पर खेल रहे हों। यह जीवन के लिए बहुत सी शानदार सीख देता है। टूर पर मौजूद लगभग हर खिलाड़ी कमाल का इंसान है। इस खेल को उन एम्बेसडर्स पर बहुत गर्व होना चाहिए जो पीजीए टूर और पीजीए ऑफ अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हैं।”

IANS इनपुट