Himachal Se: Shubman Gill and Rishabh Pant Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा एकमात्र टेस्ट मुकाबला मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 169 रनों की अहम साझेदारी की और एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया।

अफगानिस्तान के खिलाफ पंतगिल ने किया कमाल
दरअसल, पंत और गिल द्वारा की गई 169 रनों की साझेदारी अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से की गई किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। टेस्ट के दूसरे दिन गिल और पंत ने मिलकर 48 रन और जोड़े। भारतीय कप्तान 177 गेंदों का सामना करने के बाद 126 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में गिल ने 15 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, पंत अर्धशतकीय पारी खेलकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
जायसवाल रहे फ्लॉप
टेस्ट के पहले दिन भी भारतीय बल्लेबाजों का जलवा रहा। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। यशस्वी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 24 रन बनाकर आउट हुए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि, इसके बाद को साई सुदर्शन के रूप में बढ़िया जोड़ीदार मिला।
राहुल और सुदर्शन ने जोड़े 139 रन
राहुलसुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 184 गेंदों में 139 रनों की अहम साझेदारी निभाई। सुदर्शन ने 104 गेंदों का सामना करते हुए 81 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में सुदर्शन ने 13 चौके लगाए। वहीं, राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया और 165 गेंदों में 100 रन बनाए। राहुल और सुदर्शन के आगे अफगानिस्तान के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए।
इसके बाद कप्तान शुममन गिल और ने मोर्चा संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम को 368 रनों के टोटल तक पहुंचाया। भारतीय टीम की ओर से इस टेस्ट मुकाबले में मानव सुथार डेब्यू कर रहे हैं। भारतीय टीम तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ इस टेस्ट में उतरी है, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजों की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
IANS इनपुट के साथ



