Himachal Se: North East Hill Stations to Visit in Summer: जब भी गर्मियों में घूमने की बात आती है तो लोग अक्सर उत्तर भारत के हिल स्टेशन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर जैसे राज्यों में जाना पसंद करते हैं। इस मौसम में यहां पर पर्यटकों की बहुत ज्यादा भीड़ मिलती है जिसकी वजह से घूमने का मजा किरकिरा हो सकता है। शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह पर गर्मियों की छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो ऑफबीट जगहों पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

गर्मी के मौसम में लोग ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां पर सुकून, ठंडक और प्रकृति की खूबसूरती एक साथ मिल सके। ऐसे में आप भारत की खूबसूरत जगहों में से एक नॉर्थईस्ट के शानदार और शांत हिल स्टेशन को घूमने का प्लान कर सकते हैं। आज हम आपको नॉर्थईस्ट के कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जो भीड़भाड़ से दूर सुकून और शांति का एहसास करा सकते हैं।
मिरिक हिल स्टेशन
इस हिल स्टेशन को नॉर्थ ईस्ट इंडिया का सबसे यंग हिल स्टेशन भी कहा जाता है। यहां पर चारों ओर आपको सुंदर जंगल, फूल, झील और चाय के बागान देखने को मिलेंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मिरिक में आप हनीमून मनाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। यहां का शांत वातावरण लोगों को आकर्षित करता है। यहां पर आप खूबसूरत वादियों का मजा ले सकते हैं। यह हिल स्टेशन पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग जिले में स्थित है।
कुर्सियांग हिल स्टेशन
नॉर्थ ईस्ट इंडिया के सबसे शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक कुर्सियांग को एक्सप्लोर किया जा सकता है। यह जगह पश्चिम बंगाल में स्थित है। इस हिल स्टेशन को पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ईस्ट इंडिया का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। इस जगह की खूबसूरती को देखते हुए इसे व्हाइट आर्किड की भूमि भी कहते हैं। प्रकृति की गोद में समय बिताने के लिए यह हिल स्टेशन बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां पर आप टी गार्डन, डीयर पार्क और डॉव हिल जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
पेलिंग हिल स्टेशन
सिक्किम में स्थित पेलिंग गंगटोक के बाद सबसे खूबसूरत जगह मानी जाती है। यहां पर पर्यटकों की भीड़ बहुत कम होती है जिसकी वजह से गर्मियों में यहां घूमने का प्लान किया जा सकता है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 7 हजार फीट है। पेलिंग में आपको ऊंचेऊंचे पहाड़, घने जंगल, झरने और प्रकृति की खूबसूरती का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। यहां आप दोस्तों के साथ एडवेंचर एक्टिविटी का मजा भी ले सकते हैं।
इस बार गर्मी में किसी शांत और खूबसूरत जगह घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों पर जा सकते हैं। जहां आपको प्रकृति से जुड़ना का मौका मिलेगा और मानसिक रुप से भी शांति मिलेगी।



