Himachal Se: गर्मियों के दिनों में अक्सर लोगों का कुछ हल्का खाने का मन करता है। न ज्यादा तेलचिकनाई और न ही तेज मसाले हो ऐसा कुछ मिल जाए तो मन खुश हो जाता है। ऐसे में आप ब्रेकफास्ट में या फिर शाम को हल्की भूख लगने पर सब्जियों से भरपूर टेस्टी वेज इडली बना सकते हैं। यह न केवल पेट के लिए लाभकारी है बल्कि पोषण से भरपूर है। ऐसे में अगर आप भी इस सवाल से परेशान रहते हैं कि गर्मी में क्या खाएं तो यह हेल्दी और टेस्टी वेज इडली ट्राई कर सकते हैं। इसके हर बाइट में आपको स्वाद का खजाना मिलेगा। आइए जानें इसे बनाने की 2 आसान रेसिपी।

गर्मी कुछ हल्का और हेल्दी खाने का है मन तो ट्राई करें सब्जियों से भरपूर टेस्टी वेज इडली​
गर्मी कुछ हल्का और हेल्दी खाने का है मन तो ट्राई करें सब्जियों से भरपूर टेस्टी वेज इडली​

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

1 किलो सूजी
250 ग्राम दही
3 कप कटी हुई मिक्स सब्जियां
स्वादानुसार नमक
2 चम्मच ईनो साल्ट

जानें बनाने का तरीका

सबसे पहले सूजी को छान लें। फिर किसी बड़े बर्तन में डालकर दही व पानी मिला लें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसे करीब 1/2 घंटे के लिए ढककर रख दें। घोल में सब्जियां व नमक मिला लें। फिर घोल में से 1/4 हिस्सा अलग कर लें। उसमें 1/2 चम्मच ईनो और नमक डालकर मिला लें। फिर तैयार घोल को इडली के सांचे में डालकर भाप में करीब 10 मिनिट तक पकाएं। इसी तरह सभी इडली तैयार कर लें।

वेज इडली बनाने का दूसरा विस्तृत तरीका

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

रवा 2 कप
दही — 2 कप
नमक — स्वादानुसार
शिमला मिर्च 1 बारीक काटी हुई
फूल गोभी — 1/2 कप बारीक कटा हुआ
हरे मटर के दाने 1/4 कप
हरी मिर्च —12 बारीक कटी हुई
अदरक —1 इंच का टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
उरद की दाल 1 छोटी चम्मच
राई या काली सरसों 1/2 छोटी चम्मच
हरा धनियां — 2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
तेल 23 छोटी चम्मच
ईनो सल्ट — 1 छोटी चम्मच

बनाने की विधि

परफेक्ट वेज इडली बनाने के लिए सबसे पहले दही को फैट लें। फिर सूजी को एक प्याले में लेकर दही मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें। ध्यान रहे कि घोल में गुठलियां न बनें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर घोल ज्यादा गाढ़ा हो तो 23 टेबल स्पून पानी मिला लें। फिर नमक, कटी हुई सब्जियां, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियां डालें। फिर एक छोटे पैन में 1 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम करें। इसमें राई डालें। तड़कने पर उरद की दाल डालें। जैसे ही यह हल्की ब्राउन हो जाए इसे इडली के मिश्रण में मिला दें।

फिर मिश्रण को 1015 मिनिट के लिए अलग उठाकर रख दें। ऐसा करने से रवा सही तरीके से फूल जाता है। फिर इडली स्टैंड वाले कुकर में 2 छोटे गिलास पानी डाल कर गैस पर रख दें। इडली स्टैंड के खानों में तेल लगा कर चिकना करें। 15 मिनिट बाद मिश्रण में ईनो साल्ट डाल कर चमचे से मिला लें। बबल आने पर इसे चलाना बंद कर दें। मिश्रण को चमचे की सहायता से सभी खानों में भर दें। खांचों को इडली स्टैंड के साथ कुकर में रख दें। ढक्कन से सीटी हटाकर कुकर को बंद। इडली स्टैंड का इस्तेमाल कर रही हैं तो उसके ढक्कन को बंद कर दें। 1012 मिनिट तक पकाएं। आपकी इडली बनकर तैयार हो जाएगी।