Himachal Se: Summer Travel Tips: ट्रैवल करने के लिए हम कई बार बस का सफर चुनते हैं क्योंकि हर समय ट्रेन या प्लेन का टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में हमें किसी न किसी वजह से बस का सफर करना पड़ सकता है। खासकर गर्मियों में ट्रैवल करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है क्योंकि इस समय पसीना और धूप थकान और परेशानी की वजह बन सकती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में बस से ट्रैवल करते समय कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना चाहिए जो सफर को आरामदायक बना सकता है।

ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें
ट्रैवलिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें। हमेशा बस में ट्रैवल करते समय कॉटन और हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे शरीर में हवा लगती है और ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होती है। सफर के दौरान टाइट कपड़े पहनने से असहजता महसूस हो सकती है। इसके अलावा धूप से बचने के लिए सनग्लासेस, कैप और स्टोल को साथ में रखें।
साथ रखें ये सामान
बस यात्रा अगर लंबी दूरी की कर रहे हैं तो हमेशा अपने बैग में चार्जर, हैंड सैनिटाइजर, टिश्यू, वेट वाइप्स और जरूरी दवाइयां रखें। अगर आपको उल्टी या चक्कर आते हं तो डॉक्टर से सलाह लेकर दवा रखें। इसके अलावा छोटा तकिया और नेक पिलो को रख सकते हैं जिससे सफर आरामदायक बन सकता है।
सही समय का चुनाव
गर्मियों के समय सबसे ज्यादा गर्मी दिन के समय होती है। इसलिए कोशिश करें कि यात्रा सुबह या शाम को की जाए। सुबह या शाम के समय यात्रा करने पर तेज धूप से बचा जा सकता है। अगर एसी बस में ट्रैवल कर रहे हैं तो पहले से ही अपने पसंद की सीट बुक करें।
खानेपीने का सामान
गर्मी में अक्सर बाहर का खाना खाने से पेट खराब हो जाता है। ऐसे में लंबी यात्रा के दौरान भूख लगने पर साथ में कुछ चीजों को रख सकते हैं। फल, मेवे या चिप्स को अपने साथ रखकर ले जाएं। इसके अलावा यात्रा के दौरान खुला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए। खाने के अलावा शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी साथ रखें। समयसमय पर पानी पीते रहें जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी।
मनोरंजन के लिए रखें ये चीजें
बस का लंबा सफर अक्सर बोरिंग हो जाता है, ऐसे में अपने साथ किताबें रख सकते हैं। इसके अलावा अगर बस में नेटवर्क प्रॉब्लम होती है तो फोन में पहले से मूवी या सीरीज डाउनलोड कर सकते हैं जिससे आपका मनोरंजन होता रहेगा।
बस में ट्रैवल करना गर्मियों में आरामदायक हो सकता है अगर सही तरीके से प्लानिंग की जाए। इन जरूरी बातों को ध्यान रखते हुए आप बस का सफर मजेदार तरीके से पूरा कर सकते हैं।



