Himachal Se: Darjeeling Travel Tips: गर्मियों में धूल, मिट्टी, प्रदूषण और चिलचिलाती धूप में काम करना किसी चुनौती से कम नहीं है। रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में भागदौड़ बहुत हो जाती है और अगर गर्मी का मौसम हो तो थकान भी ज्यादा होने लगती है। ऐसे में हर कोई शहर की चहलपहल से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह पर समय बिताने का प्लान करता है। अगर आप भी इस समर वेकेशन लॉन्ग वीकेंड का प्लान कर रहे हैं तो ऑफिस और घर के कामों से ब्रेक लेकर दार्जिलिंग की ट्रिप पर जा सकते हैं।

दार्जिलिंग भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है जहां पर चाय के खूबसूरत बागान, बादलों से ढकी पहाड़ियां, टॉय ट्रेन और सुहावना मौसम हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करता है। गर्मियों की छुट्टी में अगर आप पहाड़ों की ठंडी वादियों का आनंद लेना चाहते हैं तो यह जगह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। अगर आप पहली बार दार्जिलिंग घूमने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपकी ट्रिप को आसान बना सकता है।
होटल बुकिंग पहले से करें
गर्मियों में दार्जिलिंग में पर्यटकों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में होटल और ट्रेन की टिकट पहले से ही बुक कर लेनी चाहिए। अगर आप आखिरी समय में बुकिंग करते हैं तो ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। साथ ही आपको पसंद का होटल मिलने में भी दिक्कत हो सकती है।
मौसम के अनुसार पैकिंग
दार्जिलिंग का मौसम बहुत सुहावना होता है लेकिन सुबह और शाम के समय पहाड़ों की वजह से हल्की ठंड हो सकती है। इसलिए अपने साथ कुछ गर्म कपड़े या जैकेट जरूर साथ ले जाएं। इसके अलावा बारिश के लिए भी छाता या रेनकोट रखना जरूरत के समय काम आ सकता है।
लोकल जगहों को करें एक्सप्लोर
यहां पर घूमने की कई शानदार जगहें हैं। टाइगर हिल पर सूर्योदय देखने का प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा चाय के बागान, बतासिया लूप और टॉय ट्रेन की सैर ट्रिप को यादगार बना सकती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दार्जिलिंग के लोकल मार्केट की सैर करना और वहां के लोकल फूड को एक्सप्लोर किया जा सकता है। इससे आपको उस जगह के कल्चर को करीब से जानने का मौका मिलेगा।
दार्जिलिंग घूमने का सही समय
गर्मियों के समय दार्जिलिंग घूमना बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। अप्रैल से जून के बीच यहां पर मौसम बहुत ही सुहावना रहता है इसलिए इस समय यहां घूमने का प्लान किया जा सकता है। इस समय यहां का मौसम देश की अन्य जगहों की तुलना में काफी ठंडा और सुहावना होता है। ऐसे में प्राकृतिक नजारों के बीच वादियों में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप पहली यहां जा रहे हैं तो कम से कम तीन दिन की ट्रिप प्लान करें। तीन दिन में आप यहां के हिल स्टेशन और अन्य पर्यटन स्थलों को आसानी से घूम सकते हैं।



