IND vs IRE: श्रेयस अय्यर की कप्तानी डेब्यू पर टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

IND vs IRE, 1st T20I: भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम पहली बार मैदान पर उतरी थी, ऐसे में फैंस को उससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी।

हालांकि, पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने निराश किया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह टी20 ही नहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ आयरलैंड की पहली जीत भी है।

IND vs IRE: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक भी नहीं बचा सका भारत को

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन 5 और ईशान किशन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी डेब्यू मैच में सिर्फ 3 रन ही बना सके। एक छोर पर अभिषेक शर्मा ने संघर्ष करते हुए अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। अभिषेक 50 रन बनाकर आउट हुए, जबकि 90 रन तक भारत अपने पांच विकेट गंवा चुका था। इसके बाद मध्यक्रम और निचला क्रम भी दबाव नहीं झेल सका और पूरी टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई।

Ireland win the first T20I in Belfast by 34 runs.#TeamIndia will now aim to level the series on Sunday.

Scorecard ▶️ https://t.co/gdoXw2dAKR#IREvIND pic.twitter.com/kxnHM9ApeV

— BCCI June 26, 2026

IND vs IRE: हम्फ्रीज और होलार्ड की घातक गेंदबाजी, जय मूंदड़ा ने भी किया प्रभावित

आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत में उसके गेंदबाजों ने सबसे अहम भूमिका निभाई। मैथ्यू हम्फ्रीज और मैथ्यू होलार्ड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीनतीन विकेट झटके और भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर रहे भारतीय मूल के जय मूंदड़ा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अहम विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा लियाम मैकार्थी और गैरेथ डेलानी को भी एकएक सफलता मिली, जिससे भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई।

IND vs IRE: पहली जीत के साथ इतिहास रचा, अब सीरीज बराबर करने उतरेगा भारत

भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में यह आयरलैंड की पहली जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल में कभी भी आयरलैंड से हार का सामना नहीं किया था। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने इतिहास रच दिया। अब दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 28 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा, जहां भारत की नजर सीरीज बराबर करने पर होगी, जबकि आयरलैंड सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।