दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एक केस दर्ज किया है. ये मामला वसंत कुंज नॉर्थ थाने में दर्ज हुआ है. इस केस में कांग्रेस के लोकसभा सांसद और JNU के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम का नाम शामिल है.

उन पर भारतीय न्याय संहिता की उन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने, गलत व्यवहार करने या उनका अपमान करने से जुड़ी हैं. अब पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. उनपर यौन उत्पीड़न का भी है. आरोपी प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को नौकरी से निकाल दिया गया है. उनपर 11 महिला छात्रों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था.
भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और सांसदों ने इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी कांग्रेस के मणिपुर से सांसद अंगोंमचा बिमल के इस्तीफे और उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हाथों में पोस्टर लिए BJP नेताओं ने राहुल गांधी से जवाबदेही की मांग की और कांग्रेस नेतृत्व से अपनी पार्टी के भीतर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा.
वे कड़े कदम उठाने में नाकाम
BJP सांसद मेधा कुलकर्णी ने विपक्षी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि नेता भले ही महिला सशक्तिकरण की बात करते हों, लेकिन जब पार्टी के भीतर गलत व्यवहार का मामला सामने आता है तो वे कड़े कदम उठाने में नाकाम रहते हैं. इसी दौरान, INDIA गठबंधन के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की योजना बनाई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक टकराव की स्थिति पैदा हो गई.
बीजेपी ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए हैं और उन पर इस मामले में चुप रहने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए बीजेपी ने कहा कि इस मामले पर पार्टी का रुख महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर उसके सार्वजनिक बयानों से मेल नहीं खाता. पार्टी ने राहुल गांधी के पितृसत्ता को चुनौती देने वाले बयानों और प्रियंका गांधी वाड्रा के नारे “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” का जिक्र किया.



