: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि राजनाथ सिंह को ‘जग्गा जासूस’ बनकर आने की जरूरत क्यों पड़ गई ? पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष चुनाव के जरिए सरकार और सिस्टम बदलना चाहता है।

हमने एक अभियान चलाया है ‘वोट चोर गद्दी छोड़’। पूरा देश भी यह खुलकर बोल रहा है।

हमें इस ‘वोट चोर’ सरकार को हराना है, सिस्टम को बदलना है।

चुनाव के जरिए regime बदलना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन राजनाथ सिंह और BJP के नेता इससे नाराज हैं, क्योंकि इन्हें लोकतंत्र की आदत नहीं रही।… pic.twitter.com/Zwe32aqWuy

— Congress October 16, 2026

राजनाथ सिंह के बयान पर पवन खेड़ा का पलटवार

एडवोकेट प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान को लेकर बीजेपी विपक्षी दलों पर निशाना साध रही है। रक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस और उसके साथी सत्ता परिवर्तन जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे साफ है कि उनकी लड़ाई चुनाव सुधार या SIR से जुड़े मुद्दों के लिए नहीं है।

राजनाथ सिंह बोले युवाओं को अराजकता की राजनीति का मोहरा बना रहा विपक्ष

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने के बजाय राजनीतिक टकराव और… pic.twitter.com/xyUmeNk9fd

— Bansal News Official October 16, 2026

‘सरकार को हराना है और सिस्टम को बदलना है’

जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान चला रही है। पूरा देश इस बात को खुलकर कह रहा है। कांग्रेस बारबार कह रही है कि उसे इस सरकार को हराना है और सिस्टम को बदलना है।

‘चुनाव के जरिए ही रिजीम चेंज होता है’

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि तो ये राजनाथ सिंह जी जग्गा जासूस बनकर क्यों आ गए ? उन्होंने कहा कि हम तो कह रहे हैं कि रिजीम चेंज करेंगे साहब.. 77 में क्या हुआ था, रिजीम नहीं बदला था ? हर बार जब कोई विपक्ष सड़क पर आता है, कोई आंदोलन होता है, वहां रिजीम चेंज होता है। भारत जैसे लोकतंत्र में रिजीम कैसे बदलता है ? चुनावों के जरिए… चुनाव के जरिए ही तो रिजीम बदलना मकसद होता है विपक्ष का, और क्या मकसद होता है।

प्रशांत भूषण की चीयर लीडर थी बीजेपी

एडवोकेट प्रशांत भूषण का बचाव करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि जिस वकील के खिलाफ बीजेपी नेता बातें कर रहे हैं, वही वकील 201213 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन करते थे। उस समय बीजेपी उनका समर्थन कर रही थी। खेड़ा के मुताबिक, तब भी प्रशांत भूषण ‘रिजीम चेंज’ की बात करते थे।

ये खबर भी पढ़ें: 

‘सत्ता हाथ से जाने का डर है’

पवन खेड़ा ने कहा कि आज प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज की बात करने पर बीजेपी को परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बीजेपी को लोकतंत्र की तपिश झेलनी पड़ती है, तो उसे गुस्सा आता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पवन खेड़ा ने दावा किया कि बीजेपी को समझ आ रहा है कि सत्ता उसके हाथ से जा रही है।