
Ganesh Jayanti 2026 Puja Vidhi Muhurat: गणेश जयंती आज है. गणेश जयंती पर रवि योग बना है, जो सुबह में 07:14 बजे से शुरू होकर दोपहर 02:27 बजे तक रहेगा. रवि योग में शुभ कार्य करना उत्तम फलदायी रहता है. पौराणिक कथा के अनुसार गणेश जी का जन्म माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था, इसलिए इस तिथि को गणेश जयंती मनाते हैं. इसे माघी गणेश चतुर्थी और माघ विनायक चतुर्थी भी कहते हैं. गणेश जयंती के दिन चंद्रमा का दर्शन वर्जित होता है. जो लोग व्रत और पूजा करते हैं, उनके कार्य सफल होते हैं, जीवन में आने वाली विघ्न और बाधाएं दूर हो जाती हैं. गणेश जयंती की पूजा सामग्री की व्यवस्था पहले से कर लेनी चाहिए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं गणेश जयंती की पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, आरती आदि के बारे में.
गणेश जयंती मुहूर्त
माघ शुक्ल चतुर्थी तिथि का प्रारंभ: 22 जनवरी, गुरुवार, 2:47 एएम से
माघ शुक्ल चतुर्थी तिथि का समापन: 23 जनवरी, शुक्रवार, 2:28 एएम पर
गणेश जयंती पूजा मुहूर्त: दिन में 11:29 बजे से लेकर दोपहर 1:37 बजे तक
रवि योग: आज सुबह 07:14 बजे से दोपहर 02:27 बजे तक
चांद निकलने का समय: सुबह 09:22 ए एम
चांद डूबने का समय: रात 09:19 पी एम पर
आज के दिन चंद्रमा देखने से कलंक लग सकता है.
भद्रा काल: दोपहर में 02:40 पी एम से कल, 02:28 ए एम तक
इस भद्रा का वास धरती पर है, तो इस समय कोई शुभ या नया काम न करें, उसमें बाधाएं आ सकती हैं. वैसे गणेश जयंती की पूजा में कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि पूजा मुहूर्त के बाद भद्रा लग रही है.






