Himachal Se: चिकनपॉक्स, जिसे बोलचाल की भाषा में ‘छोटी माता’ भी कहा जाता है, ‘वेरिसेलाजोस्टर’ वायरस के कारण होने वाला एक अत्यधिक संक्रामक संक्रमण है। इसमें शरीर पर दाने निकल आते हैं। साथ ही इन दानों में दर्द, खुजली होती है। चिकनपॉक्स की बीमारी में हल्का बुखार, थकान, सिरदर्द और भूख न लगना जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। यह एक संक्रामक बीमारी है, जो एक रोगी से दूसरे व्यक्ति को हो सकती है। चिकनपॉक्स होने पर उसके निशान काफी लंबे समय तक रहते हैं। ऐसे में इन निशानों को कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर चिकनपॉक्स के निशान को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जो चिकनपॉक्स के निशान को कम करने में सहायक साबित हो सकता है।

चिकनपॉक्स के निशान कैसे हटाएं? <span class=ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये घरेलू नुस्खे आ सकते हैं काम​" loading="lazy" />
चिकनपॉक्स के निशान कैसे हटाएं? ये घरेलू नुस्खे आ सकते हैं काम​

चिकनपॉक्स के निशान हटाने के घरेलू उपाय

1. एलोवेरा जेल 
एलोवेरा में हीलिंग गुण होते हैं जो त्वचा की मरम्मत करते हैं। यह दागों को ठंडा रखता है और कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को निशान पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे दिन में 23 बार करें। लगातार इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में असर देखने को मिलेगा।

2. नारियल तेल 
नारियल तेल में फैटी एसिड होते हैं जो त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ करते हैं और नए टिश्यू बनाने में मदद करते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए वर्जिन कोकोनट ऑयल की कुछ बूंदें लें और निशानों पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रात भर लगा रहने दें। कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

3. शहद और नींबू 
शहद त्वचा को हाइड्रेट करता है और नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है जो दागों को हल्का करता है। एक चम्मच शहद में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे निशान वाले हिस्से पर लगाएं और 1520 मिनट बाद धो लें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो सिर्फ शहद का इस्तेमाल करें।

4. विटामिन ई
विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा की मरम्मत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह त्वचा के निशानों को ठीक करने में मदद करता है। विटामिन ई तेल को चिकन पॉक्स के निशानों पर लगाने से स्किन को नमी मिलेगी, साथ ही सूजन कम होगा और निशान भी हल्के होने लगेंगे।