Sweden wife coercion trial: यूरोपीय देश स्वीडन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है. यहां पर एक 62 साल के शख्स पर अपनी ही पत्नी का शोषण करने और अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप लगे हैं. इस मामले को लेकर में पिछले दिनों कोर्ट में सुनवाई हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बताया जाता है कि शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के संबंध करीब 120 लोगों से बनावाए थे और इसके एवज में पैसे लिए थे.
इस पूरे प्रकरण की तुलना फ्रांस के गिसेल पेलिकॉट केस से की जा रही है. जब पति अपनी पत्नी को नशीली दवाइयां देकर दूसरे मर्दों से उसका रेप कराता था. इस मामले में दोषी डोमिनिक पेलिकॉट को साल 2024 में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. आइए आपको बताते हैं कि ये स्वीडन का पूरा मामला क्या है?
समझिए स्वीडन का पूरा मामला
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने इंटरनेट के माध्यम से कुछ लोगों को जोड़ा और अपनी पत्नी को उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश करता था. इतना ही नहीं वह पूरे मामले की निगरानी कैमरे से करता था और कई बार वह नशीली दवाओं का भी इस्तेमाल करते हुए पत्नी को कंट्रोल में रखता था. हालांकि, आरोपी ने इस प्रकार के सभी आरोपों से इनकार किया है. उसका दावा है कि जितने भी संबंध बनाए गए हैं, वह सहमति से बनाए गए और उसने केवल व्यवस्था करने में मदद की है. हैरान करने वाली बात है कि आरोपी ने इस अनैतिक काम से खूब पैसे भी कमाए हैं.
4 साल पुराना मामला देख सभी हैरान
रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2022 से आरोपी अपनी पत्नी को जबरन पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था. बताया जाता है कि पुरुष देश के अलग-अलग हिस्सों से आते थे और इसके बदले पैसे देते थे. जानकारी के अनुसार, यह सिलसिला उस वक्त तक चला, जब तक पीड़िता ने अक्टूबर 2025 में पुलिस में शिकायत नहीं की. अब यह मामला न्यायाल में विचाराधीन है. आरोपी पर बलात्कार, बलात्कार की कोशिश और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगे हैं.
पीड़िता के आरोप
अभियोजन पक्ष का कहना है कि आरोपी ने पत्नी की कमजोर स्थिति और उसके डर का फायदा उठाया. उसको नशीली दवाएं देता था, जिससे उसकी सीमाएं बढ़ा सके. पीड़िता की ओर से कोर्ट में पेश वकील ने कहा कि आरोपी ने अपनी पत्नी को जान से मारने और पेट्रोल डालकर जलाने जैसी धमकियां भी दीं. पुलिस अब उन लोगों की पहचान में जुटी है, जो इस अपराध में शामिल रहे और पीड़िता के साथ संबंध बनाए थे
स्वीडन में एक शख्स पर अपनी पत्नी को गैर मर्दों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है. यह पूरा मामला कोर्ट में विचाराधीन है. आरोप है कि शख्स ने अपनी पत्नी को नशीली दवाएं दी और दूसरों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. इसके बदले में आरोपी ने लोगों से पैसे लिए.
यूरोपीय देश स्वीडन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है. यहां पर एक 62 साल के शख्स पर अपनी ही पत्नी का शोषण करने और अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप लगे हैं. इस मामले को लेकर में पिछले दिनों कोर्ट में सुनवाई हुई. बताया जाता है कि शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के संबंध करीब 120 लोगों से बनावाए थे और इसके एवज में पैसे लिए थे.
इस पूरे प्रकरण की तुलना फ्रांस के गिसेल पेलिकॉट केस से की जा रही है. जब पति अपनी पत्नी को नशीली दवाइयां देकर दूसरे मर्दों से उसका रेप कराता था. इस मामले में दोषी डोमिनिक पेलिकॉट को साल 2024 में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. आइए आपको बताते हैं कि ये स्वीडन का पूरा मामला क्या है?
समझिए स्वीडन का पूरा मामला
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने इंटरनेट के माध्यम से कुछ लोगों को जोड़ा और अपनी पत्नी को उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश करता था. इतना ही नहीं वह पूरे मामले की निगरानी कैमरे से करता था और कई बार वह नशीली दवाओं का भी इस्तेमाल करते हुए पत्नी को कंट्रोल में रखता था. हालांकि, आरोपी ने इस प्रकार के सभी आरोपों से इनकार किया है. उसका दावा है कि जितने भी संबंध बनाए गए हैं, वह सहमति से बनाए गए और उसने केवल व्यवस्था करने में मदद की है. हैरान करने वाली बात है कि आरोपी ने इस अनैतिक काम से खूब पैसे भी कमाए हैं.
4 साल पुराना मामला देख सभी हैरान
रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2022 से आरोपी अपनी पत्नी को जबरन पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था. बताया जाता है कि पुरुष देश के अलग-अलग हिस्सों से आते थे और इसके बदले पैसे देते थे. जानकारी के अनुसार, यह सिलसिला उस वक्त तक चला, जब तक पीड़िता ने अक्टूबर 2025 में पुलिस में शिकायत नहीं की. अब यह मामला न्यायाल में विचाराधीन है. आरोपी पर बलात्कार, बलात्कार की कोशिश और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगे हैं.
पीड़िता के आरोप
अभियोजन पक्ष का कहना है कि आरोपी ने पत्नी की कमजोर स्थिति और उसके डर का फायदा उठाया. उसको नशीली दवाएं देता था, जिससे उसकी सीमाएं बढ़ा सके. पीड़िता की ओर से कोर्ट में पेश वकील ने कहा कि आरोपी ने अपनी पत्नी को जान से मारने और पेट्रोल डालकर जलाने जैसी धमकियां भी दीं. पुलिस अब उन लोगों की पहचान में जुटी है, जो इस अपराध में शामिल रहे और पीड़िता के साथ संबंध बनाए थे.