
Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. इस चुनाव में सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी को एक बडा़ झटका लगा है. सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती के कुछ घंटे बाद तक, जो रूझान आए हैं उसके अनुसार, राज्य में पहली बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है. पिछले 15 साल से बंगाल की सत्ता पर काबिज टीएमसी और ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है.
दरअसल, खबर लिखे जाने तक बंगाल में 193 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है और टीएमसी 95 सीटों पर लीड कर रही है. इस परिणाम के बाद टीएमसी और सीएम ममता को इस बात की चिंता सता रही है कि जिन मुस्लिम सीटों पर उन्हें गुमान था उसका क्या हाल है. शुरुआती रूझानों के मुताबिक, टीएमसी के लिए फिक्स मानी जाने वाली मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर भी सेंध लगती नजर आ रही है. सबसे खास बात है कि कई मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है. आइए आपको बताते हैं कि इसकी असल वजह क्या है?
मुस्लिम सीटें भी टीएमसी से फिसली?
अभी तक रूझानों के अनुसार, कई मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बीजेपी शानदार बढ़त बनाए हुए है. इससे पहले टीएमसी को चिंता सता रही थी कि एसआईआर में मुस्लिम वोटों के कटने का नुकसान उनकी पार्टी को हो सकता है. माना जा रहा है कि हिंदुओं ने इस चुनाव में खुलकर मतदान किया है. वहीं, कुछ ऐसी सीटें भी हैं, जहां पर कांग्रेस ने टीएमसी के वोटों को काटने का काम किया है, जिससे बीजेपी को सीधा फायदा पहुंचा है.
किस सीट पर क्या स्थिति?
शुरुआती रूझानों के अनुसार, बीजेपी ने कई मुस्लिम सीटों पर बढ़त बनाई है. इनमें मुर्शिदाबाद, मालदा, मोथाबाड़ी और रतुआ जैसी विधानसभा सीटें शामिल है. आज के परिणामों को लेकर बीजेपी नेता सुवेन्दु अधिकारी ने भी दावा किया कि इस चुनाव में हिंदू मतदाताओं ने कमल के पक्ष में पूरी तरीके से एकजुटता दिखाई. उन्होंने यह भी दावा किया कि मुस्लिम मतदाताओं ने टीएमसी को वोट नहीं दिया. वहीं, रूझानों में भी यह दिखता नजर आ रहा है. मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर जैसे जिलों में मुस्लिम वोट पूरी तरीके से बंटे और इसका खामियाजा टीएमसी को भुगतना पड़ रहा है.
वोटकटवा साबित हुई कांग्रेस?
इस बीच सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या कांग्रेस का अकले सभी विधानसभा सीटों पर लड़ना टीएमसी के लिए नुकसानदायक साबित हुआ है. कई ऐसी सीटें हैं, जहां पर कांग्रेस ने टीएमसी के वोटों को काटा है, जिससे बीजेपी को सीधा फायदा पहुंचा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उदाहरण के तौर पर जांगीपारा विधानसभा सीट की बात करें, तो यहां बीजेपी उम्मीदवार प्रसन्नजीत बाग 2915 मतों से आगे चल रहे हैं. टीएमसी ने मुर्शिदाबाद से शाओनी सिंह रॉय को चुनावी मैदान में उतारा था. वह बीजेपी के उम्मीदवार से फिलहाल पीछे चल रही हैं.
रूझानों में बीजेपी आगे
गौरतलब है कि खबर लिखे जाने तक पश्चिम बंगाल में 293 विधानसभा सीटों में से 195 सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है. वहीं, 92 सीटों पर टीएमसी आगे है. बता दें कि बहुमत के लिए 147 सीटों की जरूरत है और बीजेपी बहुमत के आंकड़े से काफी आगे चल रही है.