: उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 17.38 करोड़ रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस राशि से मंदिरों और मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, हेलीपैड निर्माण, सड़कों का सुधार और पुलों से जुड़े विकास कार्य कराए जाएंगे। सरकार की ओर से जारी स्वीकृतियों में धार्मिक स्थलों के विकास के साथसाथ बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया है।

मंदिरों और धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर
स्वीकृत बजट के तहत केदारनाथ क्षेत्र के चार मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 49.94 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, कर्णप्रयाग स्थित कर्ण मंदिर के विकास के लिए 99.71 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा नई टिहरी के नवदुर्गा मंदिर के लिए 1 करोड़ रुपये और चंपावत के ढकना बडोला में ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 109.88 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें:
हेलीपैड और सड़कों के निर्माण को भी बजट
कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पुरोला के फिताड़ी गांव में नए हेलीपैड के निर्माण के लिए 1.08 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, किच्छा कृषि विश्वविद्यालय परिसर की सड़कों के सुधारीकरण के लिए 4.22 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा धर्मपुर में जाट भवन के निर्माण के लिए 1.25 करोड़ रुपये दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इन स्वीकृतियों से प्रदेश के अलगअलग क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। धार्मिक पर्यटन, स्थानीय सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में इन परियोजनाओं को अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:


