8th Pay commission: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अहम खबर हैं। आठवें वेतन आयोग का पैनल 22 और 23 अक्टूबर 2026 को मुंबई में कर्मचारी यूनियनों और पेंशनर्स संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहा है। इस बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के न्यूनतम मूल वेतन , फिटमेंट फैक्टर, भत्तों और महंगाई भत्ते व राहत को मूल वेतन में मर्ज करने जैसी प्रमुख मांगों पर चर्चा होगी।

हालांकि, अभी सैलरी बढ़ाने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में कर्मचारियों को आयोग की सिफारिश और सरकार के फैसले का थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
8th Pay commission कौन होंगे शामिल?
आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। आयोग के अन्य प्रमुख सदस्यों में पूर्व आईएएस अधिकारी पंकज जैन और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य व अर्थशास्त्री प्रोफेसर पुलक घोष शामिल हैं।
आयोग की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, पेंशन और अन्य सुविधाओं की समीक्षा करना है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके तहत मौजूदा वेतन व्यवस्था, पे मैट्रिक्स और महंगाई भत्ता व मकान किराया भत्ता जैसे विभिन्न भत्तों से जुड़े पहलुओं पर विचार किया जा सकता है। आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगा, जिसके बाद इन पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
8th Pay commission: रेलवे कर्मचारियों के काम को क्यों समझेगा आयोग?
आठवें वेतन आयोग के सदस्य 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कर्मचारी संगठनों के साथ चर्चा करने के अलावा रेलवे के कामकाज को भी नजदीक से समझने की योजना है। इसके लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को प्रमुख केंद्र बनाया गया है।
दौरे में रेलवे के विभिन्न विभागों और कार्यस्थलों का निरीक्षण शामिल है। आयोग ट्रैक मेंटेनेंस, सिग्नल सिस्टम और रेलवे परिचालन से जुड़े कार्यों की जानकारी लेगा। खास तौर पर पटरियों की निगरानी और रखरखाव करने वाले कीमैन व पेट्रोलमैन की ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों को समझने पर ध्यान दिया जाएगा।
इसके अलावा, ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों की जिम्मेदारियों और काम के दबाव को जानने के लिए लोकोमोटिव में सफर करने का कार्यक्रम भी रखा गया है। कंट्रोल रूम और रेलवे वर्कशॉप का निरीक्षण भी प्रस्तावित कार्यक्रम का हिस्सा है।
8th Pay commission: क्या 8वें वेतन आयोग से सैलरी और भत्तों में बढ़ोतरी होगी?
केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग से वेतन और सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है। कर्मचारी संगठन आयोग के सामने काम के घंटे, जिम्मेदारियों, जोखिम और कार्यस्थल की परिस्थितियों से जुड़े मुद्दे रख सकते हैं।
हालांकि, आयोग की बैठकों और निरीक्षण के आधार पर अभी यह तय नहीं माना जा सकता कि कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी। फिटमेंट फैक्टर में कितना बदलाव होगा या DA और HRA समेत अन्य भत्तों में क्या संशोधन किया जाएगा, इस बारे में अंतिम जानकारी सामने आना बाकी है।
8th Pay commission: नई सैलरी को लेकर कब तक होगा फैसला?
22 और 23 अक्टूबर को होने वाला मुंबई दौरा आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की परामर्श प्रक्रिया का हिस्सा है। इस दौरान कर्मचारी संगठनों से मिलने वाले सुझाव और रेलवे के कामकाज से जुड़ी जानकारी आयोग की सिफारिशें तैयार करने में उपयोगी हो सकती है।
फिलहाल नई वेतन संरचना, फिटमेंट फैक्टर और भत्तों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर किसी अंतिम निर्णय की पुष्टि नहीं हुई है। आयोग को अलगअलग कर्मचारी समूहों की मांगों और अन्य संबंधित पहलुओं पर विचार करने के बाद अपनी सिफारिशें तैयार करनी होंगी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



