कुछ समय पहले उत्तराखंड में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान दिग्गज गायक दलेर मेंहदी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया था, जो अभी तक ठंडा नहीं हुआ है। ऐसा ही मामला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता सिंगर शिल्पा राव के साथ हुआ है।

आपको बता दें कि, मुंबई में एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट की परफॉर्मेंस के बीच शिल्पा का माइक बंद कर दिया गया और वह स्टेज पर खड़ी रहीं। जिसके बाद सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया अपने फैंस के साथ शेयर की है। जाने क्या है पूरा मामला? आइए आपको बताते हैं।

मंच पर शिल्पा राव का हुआ अपमान

रिसेंटली शिल्पा राव मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में आयोजित बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें एडिशन में परफॉर्मेस करने पहुंची। उन्होंने अपनी सुरीली आवाजों में गाना गाया, उस दौरान मौजूद दर्शक एन्जॉय करते भी दिखें। हालांकि, यह मामला विवाद में तब पहुंच गया, जब परफॉर्मेंस के बीच में शिल्पा का माइक बंद कर दिया गया और उन्हें फैंस से बात करने या ठीक से अलविदा कहना का मौका भी नहीं दिया गया है।

फिर दूसरे सिंगर की परफॉर्मेंस को जारी कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, इस म्यूजिक इवेंट को दीपक चौधरी द्वारा प्रोड्यूस किया गया था और अब सोशल मीडिया पर ऑर्गेनाइजर के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा है। सिंगर को इस तरह से अपमानित किया जाना दर्शकों को पसंद नहीं आया है।

सामने आया शिल्पा राव का रिएक्शन

हाल ही में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में जीत हासिल करने वाली शिल्पा राव ने इस पूरे मामले को लेकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पहली प्रतिक्रिया शेयर की है और पोस्ट को शेयर कर लिखा है

मुंबई, आज रात मेरे दिल का एक छोटा सा टुकड़ा टूट गया। इतनी खूबसूरत चीज हमसे इस तरह छीन लेना बहुत दुख देता है। लेकिन जब म्यूजिक बंद हो गया, तब भी तुम नहीं रुके। जिस तरह तुम मेरा नाम पुकारते रहे, तुम्हारी आवाज में प्यार। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मैं यह सब महसूस कर सकता था। आज रात की हमारी कहानी अधूरी रह गई। मैं आप सब से वादा करती, मैं जल्द ही वापस आऊंगी। मुंबई, मैं तुमसे हमेशाहमेशा प्यार करती रहूंगी।

आलम ये है कि अब शिल्पा का ये भावुक संदेश सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और तमाम फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

आयोजकों ने माफी मांगी

इसके बाद बीएमबी के आयोजकों ने सिंगर से माफी मांगी और अपनी गलती को स्वीकार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है।

इस पूरे मामले को लेकर हम दिल से मांफी मांगते हैं। बीएमपी उद्देश्य हमेशा से यही रहा है कि वे अपने कलाकारों और उनके प्रशंसकों, दोनों को एक बेहतरीन लाइव म्यूजिक अनुभव दें। सबसे मुख्य बात यह है कि हम शिल्पा राव को बहुत सम्मान करते हैं। हम उनके शानदार करियर, उम्दा कलाकारी और म्यूजिक इंडस्ट्री पर उनके गहरे प्रभाव की दिल से कद्र करते हैं। उन्हें हमारे इस इवेंट में शामिल करना हमारे लिए गर्व की बात रही है।