Tuesday, February 10, 2026
Crime

दिल दहला देने वाली घटना, स्कूलˌ से लौट रही 10 साल की छात्रा को अगवा कर चलती कार में…

दिल दहला देने वाली घटना, स्कूलˌ से लौट रही 10 साल की छात्रा को अगवा कर चलती कार में…

दिल दहला देने वाली घटना, स्कूलˌ से लौट रही 10 साल की छात्रा को अगवा कर चलती कार में…

UP Attempt to Rape News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल से अपने घर वापस लौट रही 10 साल की छात्रा को कार में अगवा कर उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने उसको चलती कार से सड़क किनारे फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। घायल अवस्था में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फूल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि यह घटना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की है। बच्ची अपने स्कूल की छुट्टी होने के बाद पैदल ही अपने घर की ओर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में कार सवार आरोपी फूल कुमार ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। उसके बाद कार में मासूम के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। इसके बाद बच्ची ने चलती कार का दरवाजा खोल दिया। आरोपी अपने मंसूबों नाकाम होते देखकर छात्रा को धक्का दे कर सड़क किनारे फेंक दिया।

छात्रा को आईं गंभीर चोटें

कार से गिरने के कारण छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने मासूम को सड़क किनारे पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को कॉल करके सूचना दी। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

सीसीटीवी फुटेज से खुली आरोपी की पोल

इस संबंध में सिटी एसपी आयुष विक्रम ने बताया कि 10 वर्षीय छात्रा को अगवा कर उसके साथ अभद्रता और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। उस बच्ची ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी फूल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दिल्ली में डीटीसी बस में ड्राइवर के रूप में काम करता है। पुलिस ने आरोपी को खिलाफ पॉक्सो और अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के बारे में सही से जानकारी नहीं मिल पाई है। पीड़ित छात्रा आरोपी की कार में क्यों बैठी? क्या वह उसे पहले से जानती थी? इन सब बातों की गहनता से जांच की जा रही है। सिटी एसपी ने कहा कि आरोपी के दोस्तों की भी तलाश की जा रही है, जो इस घटना में शामिल होंगे।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply