Saturday, April 4, 2026
Health

लेफ्ट नहीं, राइट साइड में दिल… बॉड़ी के सभी ऑर्गन की दिशा उल्टी; RML के डॉक्टरों ने की दुनिया की अनोखी सर्जरी!..

लेफ्ट नहीं, राइट साइड में दिल… बॉड़ी के सभी ऑर्गन की दिशा उल्टी; RML के डॉक्टरों ने की दुनिया की अनोखी सर्जरी!..
लेफ्ट नहीं, राइट साइड में दिल… बॉड़ी के सभी ऑर्गन की दिशा उल्टी; RML के डॉक्टरों ने की दुनिया की अनोखी सर्जरी!..

इंसान के शरीर में दिल बाई तरफ होता है, वहीं लिवर पेट के ऊपर दायीं तरफ होता है. स्पिलीन पेट के ऊपरी हिस्से में पसलियों में होता है. दिल्ली के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 31 साल की एक महिला मरीज के शरीर के सभी अंग एकदम उल्टे थे. हार्ट राइट साइड में था तो लिवर बायीं. महिला को जन्म से ही दिल की बीमारी थी. डॉक्टर्स ने महिला का ऑपरेशन किया है. इस सर्जरी को दुनिया की सबसे जटिल सर्जरी बताई है.

साइटस इन्वर्सस नाम की बीमारी
RML अस्पताल में आई मरीज को साइटस इन्वर्सस नाम की बेहद दुर्लभ बीमारी थी. इस बीमारी में शरीर के अंग उल्टे होते हैं. जन्म से ही महिला को कंजेनिटल यानी हार्ट डिजीज की समस्या थी. महिला के शरीर में पार्शियल एट्रियोवेंट्रिकुलर कैनल डिफेक्ट के साथ साइटस इन्वर्सस टोटालिस और ड्रेक्स्ट्रोकार्डिया भी था, इस कंडीशन में दिल बायीं की तरफ दायीं तरफ होता है.

क्रिटिकल कंडीशन
मरीज की कंडीशन काफी क्रिटिकल थी. RML विभाग के डायरेक्टर और HOD डॉक्टर नरेंद्र झाझरिया की टीम उनकी सर्जरी की, बल्कि सर्जरी को छोटे कॉस्मेटिक चीरे से किया है. डॉक्टर्स के अनुसार इस तरह की सर्जरी दुनिया में पहली बार हुई है. डॉक्टर के अनुसार इस तरह की सर्जरी में सीने की हड्डी काटनी पड़ती है. लेकिन डॉक्टर ने 4 सेमी का छोटा चीरा लगाकर इस सर्जरी को किया है. हार्ट लंग मशीन को शरीर के अन्य नसों से जोड़ा है. दिल के ऊपर की झिल्ली से पैच लगाया है. इस दौरान टांके बहुत ही सावधानी से लगाएं हैं.

ऑपरेशन में चुनौतियां
महिला जन्मजात से बीमार थी. महिला के शरीर के अंग उल्टे थी जिस वजह से ऑपरेशन करने में काफी चुनौतियां थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मरीज को हार्ट लंग मशीन पर रखा था. डॉक्टर्स की टीम और अस्पताल के सहयोग से ऑपरेशन सफल हो गया. डॉक्टर ने बताया RML में कार्डियक सर्जरी विभाग में कठिन सर्जरी के लिए सभी तरह की सुविधाएं मौजूद है. अस्पताल में यह सर्जरी 30 मार्च को गई थी. 3 दिन में मरीज की हालत ठीक हो गई. कुछ दिनों में मरीज को छुट्टी भी मिल सकती है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply