UP Crime News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 26 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने और फिर हत्या करने के मामले में शहर के बड़े अस्पताल उत्तम के मालिक को गिरफ्तार किया गया है. अस्पताल के संचालक देवकांत उत्तम पर आरोप है कि दुष्कर्म का मामला दर्ज होने पर उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया. फिर इसके बाद स्कॉर्पियो के अंदर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.   इसके बाद उसके भतीजे और सिक्युरिटी गार्ड ने मिलकर कानपुर से 380 किमी दूर बुलंदशहर में शव को युवती का निर्वस्त्र कर फेंक दिया. उधर, कई दिनों तक युवती की शिनाख्त नहीं की स्थिति में पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया. 

लड़की अपनी मां के साथ कानपुर में रहकर दरोगा भर्ती की तैयारी कर रही थी। बेटी के घर न लौटने पर मां ने आरोपी हॉस्पिटल संचालक देवकांत उत्तम और उसके भतीजे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। इसी बीच, आरोपी ने खुद को पेट में नुकीली चीज से मारकर घायल कर लिया। 31 मई को जब वह अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ, तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया. वहीं, सिक्युरिटी गार्ड अजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

गर्भवती हुई कराया अबॉर्शन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया. इसके बाद मध्य प्रदेश ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए. इस दौरान युवती अनजान रही, लेकिन आरोपी ने दुष्कर्म के फोटो और वीडियो बना लिए. कई बार शारीरिक संबंध बनाने के चलते लड़की गर्भवती हो गई.

आरोपी किसी तरह राजी करके उसका गर्भपात करा दिया.  कुछ समय बाद युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया. धी-धीरे आरोपी ने युवती से दूरी बना ली. शादी के लिए फिर से युवती ने दबाव बनाया तो आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज करा दी. इससे नाराज होकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी. 

मिली जानकारी के मुताबिक , आरोपी भाजपा कार्यकर्ता है और फतेहपुर की जहानाबाद विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था. वह उन्नाव में एक और अस्पताल बन रहा है. वहीं, 31 मई को उसके पिता का निधन हो गया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।  वहीं, केस दर्ज होने के बाद अन्य आरोपी विवेक पटेल ने 28 मई को उसने खुद के पेट में सूजा मार लिया. इसके बाद उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया. 30 मई को अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. उसने शव के बारे में पुलिस को जानकारी दी. 

19 मई को कराई थी आरोपी के खिलाफ FIR

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती ने 19 मई को कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर अजय सेंगर के खिलाफ काकोरी थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. आरोप था कि 7 जनवरी 2025 को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इसके बाद जांच शुरू की तो धीरे-धीरे सारा मामला सामने आ गया. 

कैसे हुई शव की पहचान

आरोपी विवेक पटेल के खुलासे के बाद पुलिस ने शव दिखाया तो कलावा और नाक की कील से बेटी की पहचान की. वहीं,  भतीजे की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी देवकांत उत्तम ने भी सोमवार को बर्रा थाने में सरेंडर कर दिया.