विराट कोहली ने 2008 में भारत को अंडर19 विश्व कप जीताया था, उसके बाद उन्हें उसी साल शुरू हुए आईपीएल में आरसीबी ने अपने टीम में शामिल किया. विराट कोहली ने 2008 से अब तक 19 सीजन लगातार आरसीबी के लिए खेला है. वो एकलौते क्रिकेटर हैं, जिसने लगातार 19 साल एक ही आईपीएल टीम का प्रतिनिधित्व किया है.

आईपीएल 2025 और आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया और लगातार 2 आईपीएल सीजन अपने नाम किया. विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए 600 से अधिक रन बनाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है.
Virat Kohli के आईपीएल संन्यास पर बोले RCB के CEO
विराट कोहली पिछले 19 सालो से लगातार आरसीबी के लिए खेल रहे हैं. अब आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने आईपीएल में विराट कोहली की उपलब्धता पर खुलकर बात की है. उनका मानना है कि
“कोहली अगले 4 साल तक आईपीएल खेलते रहेंगे. मेनन ने कहा कि कोहली की फिटनेस शानदार है और वह अगले 4 साल तक आईपीएल खेलेंगे.”
राजेश मेनन ने आगे कहा कि
“कोहली के बिना आरसीबी की कल्पना हमने नहीं की है. आईपीएल से संन्यास के बाद भी वह टीम से जुड़े रह सकते हैं.”
आईपीएल में भी किंग हैं विराट कोहली
आईपीएल 2026 की 16 पारियों में किंग कोहली ने 56.25 की शानदार औसत के साथ 675 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए. कोहली ने 165.84 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ इस सीजन रन बनाए.
अब तक आईपीएल इतिहास में किंग कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 283 मैचों की 275 पारियों में 40.41 की औसत के साथ 9336 रन बनाए हैं.



