Bihar SDM Raid: बिहार के गोपालगंज जिले की सदर SDM और उनके इंजीनियर पति रितेश के विजिलेंस की रेड हुई है। आपको बता दें छह ठिकानों पर SVU ने छापेमार कार्रवाई की है। इसमें पटना, रोहतास और गोपालगंज में जांच एजेंसी ने दबिश दी है।

गोपालगंज में टीम ने सदर SDM प्रेरणा सिंह के सरकारी आवास पर दबिश दी करीब 5 घंटे की जांच के बाद अब 8 सदस्यीय टीम उनके ऑफिस पहुंची है। जानकारी के अनुसार पति रितेश कुमार पथ निर्माण विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर हैं। तो वहीं पत्नी एसडीए हैं।
जानकारी के अनुसार पटना में गोला रोड, दानापुर में इनका 4 मंजिला मकान है। जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ बताई जा रही है। मंगलवार 24 नवंबर को यहां स्पेशल यूनिट विजिलेंस की टीम पहुंची है।
सूत्रों के अनुसार सदर SDM प्रेरणा सिंह पटना में हैं। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि दंपती के पास उनकी घोषित और ज्ञात आय के मुकाबले कितनी प्रॉपर्टी है।



