PM Narendra Modi Kanpur Visit: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी सात जुलाई को निराला नगर रेलवे मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नही हुई है। लेकिन उनके संभावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन और संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हैलीपेड, पार्किंग, यातायात को लेकर तैयारी की जा रही है।

13 जिलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल
प्रधानमंत्री की रैली में 13 जिलों से करीब एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है। जिसे लेकर सभी जिम्मेदारियां सौंपने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जनसभा से प्रधानमंत्री 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात दे सकते हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक जनसभा स्थल पर जर्मन हैंगर वाला विशाल पंडाल बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पांच हैलीपेड बनाने की तैयारी चल रही है। पुलिस प्रशासन ट्रैफिक डायवर्जन, वीवीआइपी मूवमेंट और आम लोगों की आवाजाही के लिए अलग योजना तैयार कर रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी।
10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
बता दें कि पीएम के इस संभावित दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र को कई विकास कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।
- लगभग 4,700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कानपुरलखनऊ नया एक्सप्रेसवे का शुभारंभ होगा।
- 1,115 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अनवरगंजमंधना रेलवे ट्रैक की आधारशिला रखी जाएगी।
- 753 करोड़ रुपये की ट्रांसगंगा सिटी पुल परियोजना का शिलान्यास होगा।
- शहर की लाइफलाइन बन रही मेट्रो के नए रूट, नौबस्ता मेट्रो रूट का उद्घाटन भी किया जाएगा
- साथ ही करीब 150 करोड़ रुपये की लागत वाले सरैया क्रॉसिंग ओवरब्रिज की सौगात भी पीएम शहरवासियों को देंगे
कई दिग्गजों होंगे शामिल
जानकारी के मुताबिक इस हाईप्रोफाइल कार्यक्रम में के साथ मंच पर कई बड़े दिग्गजों के शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उप्र के और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी इस आयोजन में शामिल होंगी।



