Karwa Chauth Dispute: मध्यप्रदेश के जिले में करवा चौथ के दिन एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पति पत्नी के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। पति का आरोप है कि पत्नी उसके लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रख रही है और न ही चांद की पूजा कर उसकी लंबी उम्र की कामना कर रही है। पति ने शिकायत में यह भी कहा है कि अगर पत्नी ने उसके लिए पूजा नहीं की, तो वह उसे तलाक दे देगा।

पत्नी के खिलाफ थाने में दिया आवेदन

मामला बदरवास थाना क्षेत्र के बिजरावन गांव का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले 30 वर्षीय बारेलाल आदिवासी ने पुलिस को आवेदन देकर अपनी पत्नी मिथलेश आदिवासी के खिलाफ शिकायत की है।

आवेदन में बारेलाल ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसके साथ बेवफाई कर रही है। वह न तो उसके लिए करवा चौथ का व्रत रख रही है और न ही चांद की पूजा कर रही है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पति ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी उसे मारना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें:

‘मेरी लंबी उम्र के लिए चांद की पूजा कर लो’

बारेलाल ने अपने आवेदन में लिखा है कि उसने पत्नी से कई बार कहा कि वह चांद देखकर उसकी लंबी उम्र की दुआ कर ले, लेकिन पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी।

शिकायत में उसने चेतावनी दी है कि यदि इस बार पत्नी ने उसके लिए व्रत और पूजा नहीं की, तो वह उसे तलाक दे देगा। करवा चौथ जैसे पर्व पर पति की इस शिकायत की चर्चा अब इलाके में खूब हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें:

पुलिस कर रही आवेदन की जांच

जानकारी के मुताबिक, बारेलाल की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। पारिवारिक विवाद से जुड़े इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

इस शिकायत पत्र को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही हैं। हालांकि, पुलिस पत्नी के बयान और जांच के बाद कुछ भी कहने की बात कर रही है।

पत्नी का पक्ष और पुलिस की ओर से मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

ये खबर भी पढ़ें: