Pushkar Mela 2026: राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध अजमेर पुष्कर मेले का मंगलवार, 17 नवंबर से भव्य शुभारंभ हो गया है. यह मेला 24 नवंबर तक चलेगा. मेले के पहले ही दिन एक ऐसी घटना हुई, जिसने वहां मौजूद लोगों के बीच दहशत फैला दी. मेला मैदान में ढोल की तेज आवाज सुनकर प्रदर्शनी के लिए लाया गया एक विशालकाय भैंसा अचानक बेकाबू हो गया. उसने कुछ ही देर में पूरे परिसर में हड़कंप मचा दिया. भैंसे के हमलावर होने से लोग अपनी जान बचाने के लिए इधरउधर भागने लगे.

ढोल की थाप सुनकर भड़क गया भैंसा
दरअसल, पुष्कर मेले में जगहजगह डीजे और ढोल बजाए जा रहे थे. इसी दौरान ढोल की तेज आवाज से प्रदर्शनी के लिए लाया गया विशालकाय भैंसा भड़क गया. वह अचानक अपनी रस्सी छुड़ाकर तेजी से घोड़ों के टेंट की तरफ दौड़ पड़ा. वहां पहुंचते ही उसने टेंट में बंधे दो घोड़ों पर हमला कर दिया. भैंसे ने अपने नुकीले सींगों से दोनों घोड़ों को जोरदार टक्कर मारी और उन्हें जमीन पर पटक दिया. इस हमले में दोनों घोड़ों को चोटें आई हैं.
ये भी पढे़ं
घोड़ों के बाद जीप को भी मारी टक्कर
घोड़ों पर हमला करने के बाद भी भैंसे का गुस्सा शांत नहीं हुआ. वह लगातार इधरउधर दौड़ता रहा. इसी दौरान उसने पास में खड़ी एक जीप को भी जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. भैंसे का यह खतरनाक रूप देखकर वहां मौजूद पशुपालकों और पर्यटकों में अफरातफरी मच गई. लोग भैंसे की चपेट में आने से बचने के लिए सुरक्षित जगहों की तरफ भागने लगे.
मालिक और पशुपालकों ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ा
हालात बिगड़ते देख भैंसे के मालिक और दूसरे पशुपालक उसे काबू में करने के लिए आगे आए. काफी मशक्कत और सूझबूझ के बाद उन्होंने भैंसे को चारों तरफ से घेर लिया और उस पर काबू पाया. इसके बाद मेला मैदान में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. गनीमत रही कि इस पूरी घटना में किसी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई. हालांकि, दो घोड़े घायल हो गए और एक जीप क्षतिग्रस्त हो गई.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पुष्कर मेले में हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वीडियो में भैंसे की उग्रता और उससे बचने के लिए लोगों की भागदौड़ देखी जा सकती है. मेले में देशविदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और पशुपालक पहुंचते हैं. ऐसे में इस घटना ने पशु प्रदर्शनी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.



