Team India: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज जिम्बाब्वे की मेजबानी में हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जा रहा है, जहां टॉस जीतकर जिम्बाब्वे की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा के तूफानी अर्द्धशतक की बदौलत विशाल स्कोर खड़ा किया.

भारत ने पहले बारी में निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए और जिम्बाब्वे के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा.
ईशान किशन और तिलक वर्मा ने Team India के लिए खेली तूफानी पारी
भारतीय टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो टीम के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की, लेकिन दोनों ही ओपनर बल्लेबाज आज कुछ खास नही कर सके और जल्दी ही पवेलियन लौट गए. अभिषेक शर्मा ने जहां 8 गेंदों में 8 रन बनाए, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने थोड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उन्होंने 9 गेंदों में 20 रन बनाए.
हालांकि इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी को संभाला, दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर 20 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए, वहीं दूसरे छोर से ईशान किशन का विस्फोटक बल्लेबाजी जारी था.
इसके बाद तिलक वर्मा मैदान में ईशान किशन का साथ आए और दोनों ने तेजी से रन बनाना शुरू किया. तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं ईशान किशन 44 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 81 रनों की पारी खेलकर आउट हुए.
भारत ने इन खिलाड़ियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए और जिम्बाब्वे के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा.
दूसरे टी20 के लिए Team India की प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन , श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव.



