Smartphone lost Security tips: आज के डिजिटल दौर में हर कोई स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं। स्मार्ट फोन सिर्फ किसी से बात करने या मैसेज करने का साधन नहीं है। बल्कि इसके जरिए कई जरुरी काम किए जाते हैं। ज्यादातर लोग अपने फोन में अपने सभी डॉक्यूमेंट और जरुरी जानकारी सेव करके रखते हैं। जैसे ऑनलाइन पेमेंट , जीमेल अकाउंट, पर्सनल फोटो वीडियो आदि। ऐसे में अगर मोबाइल गुम जाए या कोई चोरी कर लें तो मोबाइल चोरी तो हुआ ही साथ ही कई पर्सनल चीजे भी किसी और के हाथ में चली जाती हैं, ऐसे में स्मार्टफोन गायब होने पर तुरंत करें कुछ जुरुरी काम ।

मोबाइल चोरी होने पर क्या करें?
अगर आपका स्मार्टफोन गायब हो जाए या कोई चोरी कर लें तो घबराने की बजाय तुरंत ये जरुरी काम कर लें।
1. सबसे पहले अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के कस्टमर केयर पर कॉल करके तुरंत अपनी सिम को सस्पेंड या ब्लॉक करवाएं, ताकि कोई आपके नंबर पर आने वाले ओटीपी या कॉल, मैसेज का गलत इस्तेमाल न कर सके।
2. एंड्रॉइड यूजर android.com/find और आईफोन यूजर icloud.com/find पर जाकर अपने डिवाइस को तुरंत लॉक करें और सारा पर्सनल डेटा डिलीट कर दें।
3. अपने संबंधित बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत कॉल करके मोबाइल बैंकिंग , यूपीआई ऐप्स और एटीएम कार्ड से जुड़ी सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करवाएं, जिससे आपका बैंक खाता खाली न हो।
4. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। किसी दूसरे डिवाइस से अपने सभी जरूरी अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदल दें।
5. नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पोर्टल पर एफआईआर दर्ज कराएं। इसके बाद भारत सरकार के संचार साथी पोर्टल पर जाकर अपने खोए हुए फोन का IMEI नंबर ब्लॉक करवाएं।
6. पुलिस शिकायत की कॉपी अपने पास रखें, क्योंकि यह न सिर्फ इंश्योरेंस क्लेम करने में काम आती है, बल्कि भविष्य में आपके नंबर से कोई गैरकानूनी काम होने पर कार्रवाई करने में मदद करती है।
पुरानी सिम से प्राप्त करें बैकअप
आप पुलिस में दर्ज की शिकायत की कॉपी और अपने पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, आदी की मदद से अपनी टेलीकॉम कंपनी के स्टोर से अपने नंबर की दूसरी सिम जारी करवा सकते हैं।
ध्यान रहें भविष्य में ऐसी स्थिति न आए इसके लिए फोन में हमेशा टूफैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन रखें, मोबइल का पासवर्ड कठिन रखें, जिससे कोई खोल न पाए। लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशन प्रिव्यू को बंद रखें ताकि फोन लॉक रहने पर कोई भी बाहर से आपका ओटीपी न देख पाए।



