नोएडा की एक सोसाइटी में एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई. घटना नोएडा के सेक्टर119 स्थित द अरण्य सोसाइटी की है. यहां सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर मौजूद एक फ्लैट में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह एसी में विस्फोट होना बताई जा रही है.

घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई. मौके पर पहुंची दमकल टीम पहुंच चुकी है और आग बुझाने में जुटी है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

खबर अपडेट की जा रही है…