Himachal Se: Guruwar Astro Tips: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन व्रत, पूजा और केले के वृक्ष की आराधना करने की परंपरा है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार को कुछ काम खासतौर पर कपड़े और बाल धोने से बचने की सलाह भी दी गई है। मान्यता है कि इन नियमों का पालन न करने पर कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर हो सकता है और जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

गुरुवार को कपड़े धोने से क्यों बचते हैं?
धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन कपड़े धोना शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि इस दिन साबुन से कपड़े धोने या धोबी को कपड़े देने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर हो सकती है। ऐसा भी कहा जाता है कि घर के मैले कपड़े धोने से समृद्धि पानी के साथ बाहर चली जाती है। इसलिए अगर बहुत जरूरी है तो इस दिन कपड़ों को सिर्फ पानी से साफ करने की सलाह दी जाती है।
साबुनशैंपू इस्तेमाल करने की मनाही
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, गुरुवार को साबुन और शैंपू का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। खासतौर पर महिलाओं को इस दिन बाल धोने से बचने की सलाह दी जाती है। महिलाओं की कुंडली में देव गुरु बृहस्पति को पति और संतान का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में गुरुवार के दिन किए गए ये दोनों काम संतान और पति दोनों को जीवन को प्रभावित कर सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से सुखसौभाग्य में कमी आ सकती है। साथ ही भगवान विष्णु व बृहस्पति देव की कृपा कम हो सकती है। हालांकि, इस दिन पुरुषों को भी दाढ़ीबाल नहीं कटवाने चाहिए, इससे आयु व आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है।
ईशान कोण में पोछा लगाने से बचें
ज्योतिष शास्त्र में घर के ईशान कोण को बेहद शुभ माना गया है और इसका संबंध गुरु ग्रह से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन इस दिशा में पोछा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा कमजोर होती है। इसका असर शिक्षा, धर्म और परिवार की खुशहाली पर भी पड़ सकता है।


