Himachal Se: Guru Gochar 2 June 2026: देवताओं के गुरु बृहस्पति का गोचर काफी अहम माना जाता है। इस समय गुरु मिथुन राशि में हैं लेकिन 2 जून से ये कर्क राशि में गोचर शुरू कर देंगे। वैसे तो इस गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन एक ऐसी राशि है जिसके लिए ये राशि परिवर्तन किसी संजीवनी बूटी से कम साबित नहीं होगा। इस राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती का सबसे कष्टदायी चरण चल रहा है। अब तो आप समझ गए होंगे कि यहां हम मीन राशि वालों की बात कर रहे हैं। चलिए जानते हैं गुरु गोचर मीन वालों का कैसे उद्धार करेगा।

गुरु गोचर से मीन राशि वालों का होगा उद्धार
मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण चल रहा है। जिस कारण से इस राशि के लोगों को आर्थिक से लेकर मानसिक परेशानियां तक झेलनी पड़ रही हैं। ऐसे में 2 जून को होने वाले गुरु का गोचर आपके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। आपके जीवन में जो भी दिक्कतें चल रही हैं अब वो धीरेधीरे कम होने लगेंगी। गुरु का गोचर आपके बंद रास्ते खोलेगा और करियर में सुनहरी सफलता दिलाएगा। आप इस दौरान काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। आप पर कर्ज का बोझ कम हो जाएगा। निवेश के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। स्वास्थ्य भी बढ़िया होने लगेगा।
इन उपायों को करने से मिलेगा लाभ
- प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
- गुरुवार के दिन पीले अनाज का दान करें।
- रोज सुबह अपने माथे पर केसर या हल्दी का तिलक जरूर लगाएं।
- शनि को मजबूत करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।



