teacher behaves indecently with coaching student gets thrashed

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के नैनी के दांडी इलाके में कोचिंग छात्रा के साथ शिक्षक ने अश्लील हरकत की जिसके बाद परिजनों ने उसकी जम कर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। कक्षा 3 में पढ़ने वाली 10 साल की मासूम बच्ची ने अपने घर वालों को टीचर…

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के नैनी के दांडी इलाके में कोचिंग छात्रा के साथ शिक्षक ने अश्लील हरकत की जिसके बाद परिजनों ने उसकी जम कर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। कक्षा 3 में पढ़ने वाली 10 साल की मासूम बच्ची ने अपने घर वालों को टीचर द्वारा किए गए हरकत के बारे में बताया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बच्ची ने रोते हुए कहा कि कोचिंग के टीचर ने उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया जिसके बाद बच्ची वहां से किसी तरह अपने घर पहुंच गई। बच्ची ने बताया कि कोचिंग में कोई नहीं था, वह अपने भाई के साथ कोचिंग पहुंची हुई थी। भाई उसे छोड़कर वापस चला गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कोचिंग में अकेले का फायदा उठाकर टीचर ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की जिसके बाद बच्ची ने शोर मचा दिया। बच्ची को छोड़कर टीचर वहां से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन तब तक बच्ची अपने घर पहुंच चुकी थी। इसके बाद घरवाले और ग्रामीण कोचिंग पहुंचे और टीचर को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।

घर वालों ने बताया कि बच्ची 3 साल से कोचिंग जा रही है लेकिन कभी इस तरह की वारदात नहीं हुई, आज बच्ची कोचिंग में अकेली थी जिसका फायदा उठाकर टीचर ने उसके साथ गलत करने का प्रयास किया। छात्रा के पिता ने नैनी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बारे में नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।