45 दिन की शादी, प्रेग्नेंसी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति, वहीं पर हो गई पत्नी की डिलीवरी... फिर हुआ असली कांड!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शादी को अभी बमुश्किल डेढ़ महीना ही बीता था कि थाने के ठीक बाहर एक नवविवाहिता ने बच्चे को जन्म दे दिया. यह हाई-वोल्टेज ड्रामा तब शुरू हुआ जब पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को सुबह थाना बुलाया गया था. पुलिस चौकी के पास मंदिर के नजदीक जब महिला को अचानक लेबर पेन शुरू हुआ, तो वहां हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने मदद करते हुए जच्चा-बच्चा को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन असली बवाल तो तब मचा जब पति सूरज ने अपनी पत्नी शिवानी के इस तरह अचानक मां बनने पर सवाल खड़े कर दिए. सूरज का दावा है कि शादी के महज 10 दिन बाद जब वह काम के सिलसिले में गुजरात गया था, तब उसे पत्नी की प्रेग्नेंसी का पता चला, जिसके बाद से दोनों के बीच खटास आ गई थी.

शादी के डेढ़ महीने बाद थाने में डिलीवरी

यह पूरा मामला बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र का है, जहां सूरज और शिवानी की शादी 20 जून को हुई थी. शादी के कुछ ही हफ्तों बाद जब पत्नी की प्रेग्नेंसी का पता चला तो पति के पैरों तले जमीन खिसक गई. गुजरात से लौटने के बाद सूरज ने जब इस बारे में सवाल किया, तो बात थाने तक पहुंच गई. पुलिस दोनों पक्षों को काउंसलिंग और समझौते के लिए थाने बुलाई थी. थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल ही रही थी कि अचानक शिवानी को तेज दर्द शुरू हो गया और उसने थाने के पास ही स्थित मंदिर के प्रांगण में बच्चे को जन्म दे दिया.

पत्नी पर अवैध संबंध रखने के आरोप

पति सूरज का कहना है कि शादी के बाद उसे धोखे में रखा गया और उसकी पत्नी का गांव के ही एक शख्स ‘बब्बू’ के साथ पहले से संबंध था. सूरज का यह भी आरोप है कि उस शख्स ने बच्चे की जिम्मेदारी लेने और 40 से 50 हजार रुपए देने की पेशकश भी की थी. हालांकि, इन आरोपों की अभी तक कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खुलासे ने मामले में एक नया मोड़ ला दिया है जिसके चलते पुलिस भी तमाम दावों और पत्नी के पूर्व प्रेमी बब्बू की भूमिका की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है.

जब बीवी ने ससुराल वालों पर मढ़े आरोप

एक तरफ पति सूरज अपने जीवन में आए इस भूचाल से परेशान था तो वहीं पत्नी शिवानी थाने में अपनी सफाई पेश करते हुए बेहद सनसनीखेज बातें कही. उसका आरोप है कि गांव के उस शख्स ने उसके साथ जबरदस्ती की थी, लेकिन समाज के डर और बदनामी के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई. इसके अलावा, शिवानी ने यह भी दावा किया कि उसके ससुराल वाले शादी से पहले ही उसकी प्रेग्नेंसी के बारे में सब कुछ जानते थे, जबकि पति सूरज इससे बिल्कुल अनजान होने का दावा कर रहा है. पति और पत्नी के इन आमने-सामने के बयानों ने पुलिस के भी सिरदर्द को बढ़ा दिया है.

उलझनों में उलझी पुलिस जांच, आगे क्या होगा?

थाने के बाहर हुई इस डिलीवरी और उसके बाद सामने आए पति-पत्नी के इन बयानों की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब हर पहलू पर बारीकी से काम कर रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गर्भधारण कब हुआ था, परिवार वालों को सच में कब इसकी भनक लगी थी और शिवानी तथा बब्बू के बीच असल में क्या हुआ था. फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इस हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामे का पूरा सच बाहर आ पाएगा.