India Weather Update: मॉनसून के प्रभाव से देशभर के अधिकांश भागों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है. उत्तर भारत में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ से हालात हैं. इस बीच बंगाल की खाड़ी में मौसम फिर बदला है. उत्तर बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके प्रभाव से कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं.

देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. यहां अंधेरा छा गया है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 25 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. वहीं आज का राज्य का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
यूपी से लेकर झारखंड तक भारी बारिश
आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. पूर्वी यूपी में आज से 25 अगस्त तक व्यापक बारिश का दौर जारी रह सकता है. पश्चिमी यूपी में भी कई जगह बारिश के साथ तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं. बिहार में आज कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. झारखंड में आज और कल जोरों की आंधी और बारिश हो सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। राज्य के कई जिलों में आज और कल भारी बारिश हो सकती है.
पंजाब में आज और कल कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. हरियाणा और चंडीगढ़ में भी आज कुछ जगहों पर भारी बरसात हो सकती है. राजस्थान के कई जिलों में आज भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना मौसम की ओर से जताई गई है. मध्य प्रदेश में आज से 26 अगस्त तक कई इलाकों में व्यापक बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश की संभावना है. गुजरात में अगले सात दिनों तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा में आज से 28 अगस्त तक व्यापक बारिश हो सकती है.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के मौसम का हाल
पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. हवाओं की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. गंगीय पश्चिम बंगाल में आज और कल भारी बारिश का प्रभाव दिख सकता है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा में कहींकहीं भारी बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में आज से 28 अगस्त तक व्यापक बारिश की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कल और 25 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी आज भारी बारिश देखने को मिल सकती है.
पहाड़ों पर मॉनसूनी आफत
उत्तराखंड में आज से 28 अगस्त तक व्यापक बारिश हो सकती है. पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और हरिद्वार में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश में मंडी, चंबा, ऊना, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. जम्मूकश्मीर में भी भारी बारिश की संभावना है.



