Aaj Ka Mausam: देश की राजधानी दिल्लीएनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार को मौसम बदल गया है. राजधानी के कई इलाकों में सुबहसुबह झमाझम बरसात देखने को मिली. दिल्ली में कई इलाकों में देर रात भी तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे कई जगहों पर जलभराव हो गया है. एनसीआर के इलाकों में देर रात आंधीबारिश देखने को मिली.

नोएडा और गाजियाबाद में आज सुबह भी बारिश हुई. वहीं तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में अधिकतम 33 औऱ न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम एक्टिव है. इसके प्रभाव से देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिन बारिश, गरजचमक और तेज हवाओं का सिलसिला देखने को मिल सकता है. देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है.

#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश की वजह से झंडेवालान मंदिर इलाके में जलभराव हुआ। https://t.co/BnOcDlFQoE

— ANI_HindiNews October 12, 2026

यूपी से लेकर झारखंड तक मौसम सक्रिय

उत्तर प्रदेश में मौसम सक्रिय है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज से 16 अक्टूबर तक अलगअलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश की संभावना है. बिहार में भी आज बारिश का अनुमान जताया गया है. झारखंड में बारिश हो सकती है. राज्य में आज और कल बादल बरस सकते हैं.

पंजाब में कई स्थानों पर आज बारिश होने की संभावना है. राजस्थान के लिए भी मौसम का ताजा अपडेट जारी किया गया है. इसके अनुसार, पूर्वी राजस्थान में आज और कल कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में आज से 17 अक्टूबर तक अलगअलग जगहों पर बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश

पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में आज और फिर 15 से 17 अक्टूबर के दौरान बारिश की संभावना है. असम और मेघालय में आज और कल से 17 अक्टूबर तक अलगअलग स्थानों पर बारिश का अनुमान है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से 17 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों में भी मूसलाधार बारिश

उत्तराखंड में 17 क्टूबर तक अलगअलग स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है. आज प्रदेश में भारी बारिश, बिजली गिरने, गरजचमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश में आज और कल और फिर 1617 अक्टूबर को बारिश की संभावना है. आज कुछ इलाकों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती है. जम्मूकश्माीर में भी आज बारिश हो सकती है.