Lucknow News: राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में कानूनव्यवस्था को और अधिक चुस्तदुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है. इस फेरबदल के तहत दो अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पुलिस लाइंस में तैनात 8 निरीक्षकों का तबादला कर उन्हें प्रमुख थानों और शाखाओं में नई तैनाती दी गई है.

मॉविस टॉक: अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध बनाए गए हैं.
इन्दुमा सिंह: अपर पुलिस उपायुक्त, मध्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
पुलिस लाइंस से 8 निरीक्षकों को मिली नई तैनाती
संजय कुमार सिंह: प्रभारी निरीक्षक, इंदिरानगर
भानु प्रताप सिंह: प्रभारी निरीक्षक, बाजारखाला
ओम प्रकाश: प्रभारी निरीक्षक, इटौंजा
धर्मेन्द्र सिंह भाटी: प्रभारी निरीक्षक, पारा
आनंद वीर: प्रभारी निरीक्षक, गुडंबा
वीरेन्द्र सिंह: प्रभारी, यूपी112
अविनाश कुमार: अपराध शाखा
सत्य प्रकाश: अपराध शाखा
इससे पहले भी हुए ट्रांसफर
इससे पहले 25 नवंबर को भी तबादला एक्सप्रेस चली थी. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 56 इंस्पेक्टरों को एक साथ दूसरे जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में भेज दिया गया. खास बात ये रही कि इस सूची में वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर समेत कई महत्वपूर्ण पुलिस कमिश्नरेट शामिल थे. सभी तबादले तत्काल प्रभाव से किए गए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन2027 को देखते हुए यह प्रशासनिक बदलाव किया गया था. जारी आदेश के मुताबिक, ऐसे निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया, जिन्होंने एक जनपद में तीन साल की अवधि पूरी कर ली या 31 मई 2027 तक पिछले चार वर्षों में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले थे. संबंधित अधिकारियों का जोन, जनपद और कमिश्नरेट स्तर पर समायोजन नहीं हो पाने के कारण दूसरे स्थानों पर तबादले का अनुरोध किया गया था. इसके बाद पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी से यह सूची जारी की गई.


