
Finance Ministry Jobs 2025: देश में कई आर्थिक मामलों से संबंधित फैसलों के लिए वित्त मंत्रालय को अहम माना जाता है. ये ही कारण है कि भारत सरकार के मंत्रालयों में इस मंत्रालय को सबसे खास माना जाता है. इस मंत्रालय में नौकरी करने का कई लोग सपना देखते हैं जबकि, जिन लोगों की नौकरी है उन्हें बेहतरीन करियर अपॉर्चुनिटी मिलती है. अगर आप भी वित्त मंत्रालय में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार अवसर है. वित्त मंत्रालय में यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट जैसे पदों पर भर्ती की जा रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
बिना देरी करें आवेदन
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हाथ से मौका न जाने दें. बिना देरी के फटाफट आवेदन पत्र भरें. आधिकारिक वेबसाइट mofapp.nic.in पर आवेदन की लास्ट डेट 27 दिसंबर 2025 है. शाम 5 बजे तक एप्लिकेशन विंडो खुली रहेगी.
किन योग्यता की जरूरत?
यंग प्रोफेशनल, सीनियर कंसल्टेंट और कंसल्टेंट पद के लिए इकोनॉमिक्स या कंप्यूटर साइंस या फाइनेंस या आईटी या एमबीए (फाइनेंस) या एलएलएम डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अलग-अलग पद के लिए विभिन्न एक्सपीरिएंस है. पदानुसार 1 से 9 साल तक का अनुभव जरूरी है.
सैलरी और चयन प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवार की नौकरी 70000 रुपये से 1,50,000 रुपये प्रतिमाह तक की सैलरी के साथ लग सकती है. स्क्रूटनी और पर्सनल इंटरव्यू चयन प्रक्रिया में शामिल है. इसके बाद ही नौकरी लग सकती है. अधिक जानकारी और अन्य डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mofapp.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर रजिस्ट्रेशन के लिए ऑप्शन शो होगा.
वहां नाम, पता और अन्य डिटेल्स से रजिस्टर कर लें.
रजिस्ट्रेशन के बाद फिर से लॉगिन करें और यंग रजिस्ट्रेशन पोर्ट पर जाएं.
यहां 5 सेग्मेंट में पद के लिए आवेदन करें और मांगे जा रहे दस्तावेज सब्मिट करें.
सभी डॉक्यूमेंट को सब्मिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लें.






