Nana Patekar Bollywood Celebs Tribute : भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के अनुसार, गोवा स्थित अपने घर पर उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है।

नाना पाटेकर के निधन के बाद बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के कई कलाकारों और सार्वजनिक हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। हर किसी ने अपनेअपने अंदाज में नाना की अदाकारी, उनके व्यक्तित्व और सिनेमा में उनके योगदान को याद किया।
परेश रावल ने नाना पाटेकर को याद कर लिखा भाऊ, नाना साहेब…
BHAU .
NANA SAHEB .
INSANELY HONEST AND INTENSE.
LOVE AND RESPECT FOR EVER .
AUM SHANTI 🙏— Paresh Rawal October 8, 2026
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेता परेश रावल ने भी अपने करीबी नाना पाटेकर को भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर नाना को याद करते हुए उनके साथ अपने रिश्ते और सम्मान को शब्दों में बयां किया।
रजनीकांत ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया दुख
I can’t believe my dear friend Nanaji is no longer with us. My deepest condolences to his family and loved ones. May his soul rest in peace.
— Rajinikanth October 8, 2026
प्रकाश राज ने नाना पाटेकर को याद किया
💔💔💔 miss you my dear Nana ji .. Will cherish the moments spent..conversations.. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। arguments.. the food you cooked.. knowledge you shared . thank you for coming into my life’s journey. 🙏🏿🙏🏿🙏🏿 RIP #NanaPatekar pic.twitter.com/ijbPzxZk6s
— Prakash Raj October 8, 2026
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। अभिनेता प्रकाश राज ने भी अपने करीबी नाना पाटेकर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने नाना के साथ बिताए पलों और उनसे हुई बातचीत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनुपम खेर
NANA PATEKAR THE GREATEST?💔💔A couple of hours ago, I received the heartbreaking news that my friend Nana Patekar, one of the finest actors and human beings in Indian cinema, is no more.🥹🥹🥹
I had just finished our performance and taken the curtain call. As I walked into the… pic.twitter.com/xCcVNgPLAG— Anupam Kher October 8, 2026
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से पूरा फिल्म जगत सदमे में है। उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने भी नाना के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने नाना को भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों के साथसाथ एक शानदार इंसान बताया।
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए रवि किशन
नट सम्राट चले गए नाना पाटेकर जी का जाना कला जगत को सुना कर दिया ,मेरे मित्र में जिनका फैन आखरी बार बात हुई तो बोले थे तेरे गोरखपुर आऊँगा घुमाना मुझे महादेव अपने श्री चरणों में उनको स्थान दे #ripnanapatekar pic.twitter.com/r6PtJXzo2X
— Ravi Kishan October 8, 2026
रवि किशन ने नाना पाटेकर के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘नटसम्राट’ का जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने नाना के साथ हुई आखिरी बातचीत को याद करते हुए बताया कि नाना ने उनसे कहा था कि वह उनके गोरखपुर आएंगे और उनसे शहर घुमाने के लिए कहेंगे। रवि किशन ने प्रार्थना की कि महादेव नाना पाटेकर को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
अक्षय कुमार ने कहा यकीन करना मुश्किल है
Really saddened by the news of Nana ji’s passing.
He was one of those rare actors who never needed to do too much to make you sit up and watch. That voice, that intensity, that honesty in every performance… he was completely his own.
I feel fortunate that we got to work together… pic.twitter.com/4t1X0UAfVG— Akshay Kumar October 8, 2026
ने नाना पाटेकर के निधन पर भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नाना के जाने पर दुख जताते हुए कहा कि यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं। अक्षय ने नाना के साथ बिताए पलों और उनके शानदार काम को याद करते हुए उन्हें एक बेहतरीन कलाकार बताया।
रितेश देशमुख हुए भावुक ‘कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी’
आज शब्द थिजले आहेत, काळजावर जणू वीज कोसळली आहे.⁰नाना गेले… या एका वाक्याने मन सुन्न, निःशब्द झाले आहे.
तुम्ही अभिनयाचे आकाश होतात, ज्याला तुलनेची सीमा नव्हती.⁰तुमच्या अनोख्या शैलीने रसिकांच्या हृदयात तुम्ही अढळ घर केले.
कधी पडद्यावरचा तेजस्वी नायक, कधी अंगावर शहारे आणणारा… pic.twitter.com/tZoOZxgaEk— Riteish Deshmukh October 8, 2026
अभिनेता रितेश देशमुख ने भी नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर नाना को याद किया। रितेश ने कहा कि पर्दे पर नाना एक हीरो थे, लेकिन पर्दे के पीछे उससे भी बड़े इंसान थे। उन्होंने नाना के साथ ब्लफमास्टर और हाउसफुल 5 में काम करने को अपना सौभाग्य बताया।
रितेश ने लिखा कि नाना के साथ मराठी फिल्म में काम करने की उनकी इच्छा अधूरी रह गई, जिसका उन्हें हमेशा अफसोस रहेगा। उन्होंने नाना के साथ हुई बातचीत, महफिलों, हंसीमजाक और पीठ पर मिलने वाली तारीफ की थपकी को अपनी सबसे बड़ी कमाई बताया। रितेश ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा कि नाना का जाना सचमुच एक युग का अंत है। आदिल हुसैन बोले सुबह फोन पर मिली खबर, निशब्द हूं
आदिल हुसैन ने भी जताया दुख
I cannot believe that Nana Patekar jee has passed!.. Woke up by a phone call giving me this News…
Speechless. Dearest Nana jee I will remember you with great fondness… Your work has inspired many people including me. God bless your soul… rest in peace.— Adil hussain October 8, 2026
अभिनेता आदिल हुसैन ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सुबह फोन कॉल के जरिए उन्हें नाना के निधन की खबर मिली और वह इस खबर को सुनकर निशब्द रह गए। आदिल ने कहा कि नाना का काम उन्हें और कई दूसरे कलाकारों को हमेशा प्रेरणा देता रहा है। उन्होंने दिग्गज अभिनेता को स्नेह के साथ याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
जूनियर एनटीआर ने बताया भारतीय सिनेमा का बेहतरीन कलाकार
Deeply saddened by the passing of Nana Patekar sir, one of Indian cinema’s finest actors. There was an unmistakable honesty and intensity in every character he portrayed. His performances never felt like acting, but life unfolding on screen. A remarkable artist whose contribution… pic.twitter.com/bifauYvwvt
— Jr NTR October 8, 2026
साउथ स्टार ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने नाना को भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक बताया। जूनियर एनटीआर ने कहा कि नाना जिस भी किरदार को निभाते थे, उसमें एक अलग तरह की ईमानदारी और गहराई नजर आती थी। उनकी अदाकारी सिर्फ अभिनय नहीं लगती थी, बल्कि ऐसा महसूस होता था जैसे पर्दे पर जिंदगी सामने आ गई हो। उन्होंने नाना के परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मेधा कुलकर्णी ने याद किए नाना के यादगार किरदार
भावपूर्ण श्रद्धांजली!
आपल्या अभिनयाने मराठी आणि हिंदी चित्रपटसृष्टीला वेगळी उंची मिळवून देणारे ज्येष्ठ अभिनेते नाना पाटेकर यांच्या निधनाचे वृत्त अत्यंत दुःखद आहे.
त्यांनी साकारलेली प्रत्येक भूमिका ही त्यांच्या अभिनयक्षमतेची वेगळी ओळख ठरली. त्यांच्या अभिनयातली ती सहजता,… pic.twitter.com/CO3DTRxIK5
— Dr. Medha Kulkarni October 8, 2026
बीजेपी सांसद मेधा कुलकर्णी ने भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि नाना एक मशहूर थिएटर और फिल्म अभिनेता थे, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और संवाद बोलने के खास अंदाज से अलग पहचान बनाई। उन्होंने क्रांतिवीर और नटसम्राट जैसी फिल्मों में नाना के यादगार किरदारों को याद किया। मेधा कुलकर्णी ने यह भी कहा कि अभिनय के साथ नाना सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे और जल संरक्षण तथा पेड़ लगाने जैसे कामों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही।
सुनेत्रा अजित पवार ने कहा एक संवेदनशील आत्मा को खो दिया
अभिनयाचा एक युगपुरुष हरपला…
ज्येष्ठ अभिनेते नाना पाटेकर यांच्या निधनाची बातमी मनाला अक्षरशः चटका लावणारी आहे.
अभिनयाचा अस्सल आविष्कार आणि संवेदनशील सामाजिक जाणिवांचा सुंदर संगम असलेल्या नानांनी रंगभूमीपासून रुपेरी पडद्यापर्यंत आपल्या दमदार अभिनयाने असंख्य व्यक्तिरेखा अजरामर… pic.twitter.com/1mb4VoynUI
— Sunetra Ajit Pawar October 8, 2026
सुनेत्रा अजित पवार ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह खबर उन्हें अंदर तक झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने अभिनय में सच्ची अभिव्यक्ति और सामाजिक जागरूकता का बेहतरीन मेल पेश किया। नटसम्राट, क्रांतिवीर और परिंदा जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की अमिट छाप हमेशा याद की जाएगी। उन्होंने नाना के सामाजिक कार्यों और किसानों व वंचित वर्गों के लिए किए गए काम को भी याद किया। उनके मुताबिक, भारतीय सिनेमा ने एक संवेदनशील आत्मा, दमदार आवाज और सच्चे कलाकार को खो दिया है।
ये भी पढ़ें:
45 मिनट तक दिया गया CPR
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गोवा के मणिपाल अस्पताल के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को बचाने के लिए मेडिकल टीम ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शुरुआती जांच में कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया गया है। नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री ने सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक ऐसे कलाकार को खो दिया है जिसने अपने दमदार अभिनय, आवाज और अलग अंदाज से कई पीढ़ियों के दर्शकों के दिल में जगह बनाई।
ये भी पढ़ें:



