नई दिल्ली; सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में मंगलवार को तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में सुस्ती आई है. एक ओर जहां मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना फिसलकर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया. तो वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है.

चांदी की वायदा कारोबार में चाल
सबसे पहले बात करते हैं वायदा कारोबार में चांदी की कीमत में आए बदलाव के बारे में, तो एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली 1 किलोग्राम चांदी मंगलवार को फिसलकर 2,24,377 रुपये पर आ गई. बीते कारोबारी दिन ये कीमती धातु 2,26,087 रुपये पर क्लोज हुई थी. इस हिसाब से देखें, तो चांदी का भाव एक झटके में 1710 रुपये कम हो गया.

घरेलू बाजार में भी चांदी धड़ाम
न सिर्फ एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में चांदी का भाव टूटा है, बल्कि घरेलू बाजारों में भी चांदी सस्ती (Silver Cheaper) हो गई है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, सोमवार को 1 Kg Silver Price 2,24,157 रुपये पर बंद हुआ था और मंगलवार को इसने 2,20,981 रुपये प्रति किलो पर कारोबार की शुरुआत की.

सोने का भाव भी फिसला
चांदी सस्ती होने के साथ ही कीमती पीली धातु यानी सोना भी सस्ता हो गया है. मंगलवार को एमसीएक्स पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव अपने पिछले बंद 1,49,316 रुपये से कम होकर 1,48,701 रुपये पर आ गया. यानी Gold 615 रुपये सस्ता हो गया.

Gold Rate घरेलू बाजार में कितना?
घरेलू बाजार में सोने की कीमत में आए चेंज पर नजर डालें, तो बीते कारोबारी दिन 1,48,198 रुपये पर क्लोज हुआ 24 कैरेट सोना, मंगलवार को 1,47,278 रुपये पर ओपन हुआ. इसके अलावा 22 कैरेट गोल्ड (1,46,688 रुपये प्रति 10 ग्राम), 20 कैरेट गोल्ड (1,34,907 रुपये प्रति 10 ग्राम), 18 कैरेट गोल्ड रेट (1,10,459 रुपये प्रति 10 ग्राम) और 14 Karat Gold Rate 86,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

जीएसटी+मेकिंग चार्ज का खेल
यहां बता दें कि घरेलू बाजारों में आईबीजेए द्वारा अपडेट किए गए रेट देशभर में एक समान रहते हैं. हालांकि, जब आप सर्राफा दुकान पर ज्वेलरी खरीदने के लिए जाते हैं, तो दुकानदार 3 फीसदी जीएसटी के साथ मेकिंग चार्ज भी लगाता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये चार्ज अलग-अलग शहरों मं अलग-अलग हो सकते हैं.