Himachal Se: Fashion Tips: महिलाओं के ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने में चूड़ियां बहुत अहम किरदार निभाती हैं। चाहे शादी हो, त्योहार, फैमिली फंक्शन या कोई खास मौका सही चूड़ियां पूरे आउटफिट की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करती है। आजकल मार्केट में काचं, मेटल, ऑक्सीडाइज्ड और स्टोन वर्क वाली कई तरह की चूड़ियां मिलती हैं। हालांकि कई बार हम आउटफिट के अनुसार चूड़ियों को सही तरीके से मैच नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से पूरा लुक फीका लग सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किस तरह के कपड़ों के साथ कौन सी चूड़ियां स्टाइल कर सकते हैं।

कांच या मेटल जानें किस आउटफिट के साथ कौन-सी चूड़ियां देंगी स्टाइलिश लुक​
कांच या मेटल जानें किस आउटफिट के साथ कौन-सी चूड़ियां देंगी स्टाइलिश लुक​

अगर आपको चूड़ियां पहनने का शौक है तो इन्हें आप ट्रेडिशनल, मॉडर्न या इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। आजकल फ्यूजन का दौर है जहां वेस्टर्न लुक को देसी तड़का दिया जाता है। जिससे क्लासी और स्टाइलिश लुक मिल सके।

कांच की चूड़ियां

अगर आप सिल्क, बनारसी या ट्रेडिशनल साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ कांच की चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक और खूबसूरत बन सकता है। लाल, हरे और मैचिंग रंग की कांच की चूड़ियां साड़ी के साथ एलिगेंट लुक देती हैं। इन्हें आप शादी या त्योहारों के मौके पर कैरी कर सकती हैं।

मेटल की चूड़ियां

अगर आप सिंपल और कैजुअल लुक चाहती हैं तो कॉटन कुर्ती या इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ मेटल की चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। सिल्वर या ब्लैक मेटल की चूड़ियां कैजुअल और स्टाइलिश लुक देती हैं। इन्हें कॉलेज, ऑफिस या छोटे फंक्शन के लिए कैरी किया जा सकता है।

वेस्टर्न ड्रेस के साथ चूड़ियां

आजकल कई महिलाएं वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी चूड़ियां स्टाइल करना पसंद करती हैं। जींस, गाउन या वन पीस के साथ आप पतली मेटल की चूड़ियां या ब्रेसलेट स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक मॉडर्न और क्लासी लगेगा।

रखें इन बातों का ध्यान

चूड़ियां चुनते समय सही रंग और आउटफिट का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आपकी ड्रेस हैवी और गहरे रंग की है तो हल्की डिजाइनर की चूड़ियां को पहन सकते हैं। इसके अलावा सिंपल रंग की चूड़ियों के साथ चमकीली और डिजाइन चूड़ियां स्टाइल की जा सकती हैं।

किसी भी तरह की चूड़ियां सिलेक्ट करते समय उसके साइज का ध्यान जरूर रखें। ज्यादा ढ़ीली या टाइट चूड़ियां परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसलिए चूड़ियां खरीदने से पहले उसे पहनकर जरूर चेक करें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। किसी भी आउटफिट पर आप अपने तरीके से मेटल या कांच की चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं जो आपके लुक को और आकर्षक बना सकती है।