Himachal Se: Wall Hanging Designs: घर को खूबसूरत बनाने के लिए दीवारें अहम भूमिका निभाती हैं। घर कितना भी सुंदर हो अगर दीवारें खाली नजर आ रही हैं तो इंटीरियर अधूरासा लगता है। अक्सर लोग दीवारों को सजाने के लिए महंगे शोपीस और डेकोरेटिव आइटम खरीदते हैं। लेकिन आप घर पर ही थोड़ी क्रिएटिविटी की मदद से बेकार चीजों का इस्तेमाल करके वॉल हैंगिंग बना सकते हैं। यह आपके घर को नया लुक देने के साथसाथ पुरानी चीजों को उपयोग में लाने का बेहतरीन तरीका है।

घर की खाली दीवारों को दें क्रिएटिव टच, बेकार चीजों से बनाएं खूबसूरत वॉल हैंगिंग​
घर की खाली दीवारों को दें क्रिएटिव टच, बेकार चीजों से बनाएं खूबसूरत वॉल हैंगिंग​

ऊन और धागों से बनाएं

अगर आपके पास ऊन या पुराने धागे हैं, तो उनकी मदद से बोहो स्टाइल वॉल हैंगिंग बनाई जा सकती है। इसके लिए एक लकड़ी की डंडी या गोल रिंग पर अलगअलग रंगों के धागे को बांधकर आकर्षक डिजाइन तैयार करें। इसमें आप स्टोन, मिरर और अन्य डेकोरेटिव चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप लिविंग रूम, बेडरूम या बालकनी की दीवारों पर लगा सकते हैं।

कार्डबोर्ड से बनाएं

अगर कम खर्च में दीवारों को मॉडर्न लुक देना चाहते हैं तो कार्डबोर्ड और मिरर की मदद से वॉल हैंगिंग बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक मोटा कार्डबोर्ड लेना होगा जिसे अपनी पसंद के आकार में काटें। अब इस पर ग्लू लगाकर मिरर को चिपका दें। इसको और अट्रैक्टिव बनाने के लिए छोटीछोटी स्टिक पर मिरर और अन्य डेकोरेटिव चीजें लगाएं और इसे मिरर के चारों तरफ सूरज की किरणों की तरह सजाएं।

पेपर कप से बनाएं

घर पर अगर पेपर कप फालतू पड़े हैं तो इनका इस्तेमाल घर को सजाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए कप को चारों तरफ से रंगीन ऊन या डेकोरेटिव आइटम से सजाएं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसको आप क्ले की मदद से भी सजा सकते हैं जो बच्चों के लिए एक मजेदार एक्टिविटी हो सकती है।

बोतल के ढक्कनों से बनाएं

घर पर कई सारी प्लास्टिक की बोतलें इकट्ठा हो जाती हैं, जिनका इस्तेमाल कोई नहीं करता है। इनकी मदद से आप वॉल हैंगिंग बना सकते हैं जो दीवारों को खूबसूरत बनाने में मदद करेंगी। ढक्कनों को अलगअलग रंगों में पेंट करके किसी पैटर्न में जोड़ें। इसे आप बच्चों के साथ मिलकर भी कर सकते हैं जिससे उनकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी।

पुरानी चूड़ियों से बनाएं

पुरानी और इस्तेमाल न होने वाली चूड़ियां लगभग हर घर में मिल जाएंगी। इनका इस्तेमाल करके आप दीवारों को आकर्षक बना सकते हैं। पुरानी चूड़ी में अंदर छोटी चूड़ी लगाकर एक सुंदर डिजाइन बनाएं। अब इसके ऊपर रंगीन धागा लपेटें। इससे आप फूल, मंडला या ड्रीमकैचर जैसी डिजाइन क्रिएट कर सकते हैं।

पुरानी और बेकार चीजों की मदद से बनाई गई वॉल हैंगिंग घर को खूबसूरत बनाने के साथसाथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक छोटा सा कदम हो सकता है। इसके साथ ही अपने हाथों से बनाई गई सजावट की चीजें घर को एक खास पहचान भी देती हैं। मेहनत और क्रिएटिविटी की मदद से घर की खाली दीवारों को खूबसूरती से सजाया जा सकता है।