Tuesday, February 10, 2026
Gazab

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने खरीदा था ‘लव इंश्योरेंस’, 10 साल बाद शादी की तो हो गए मालामाल! जानें कैसे

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने खरीदा था ‘लव इंश्योरेंस’, 10 साल बाद शादी की तो हो गए मालामाल! जानें कैसे
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने खरीदा था ‘लव इंश्योरेंस’, 10 साल बाद शादी की तो हो गए मालामाल! जानें कैसे

Love insurance Viral Story: चीन के शान्शी प्रांत के शियान शहर की रहने वाली वू नाम की महिला ने साल 2016 में एक अनोखा फैसला लिया था. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के लिए 199 युआन (करीब 2500 रुपये में) की ‘लव इंश्योरेंस’ पॉलिसी खरीदी. उस वक्त शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह फैसला 10 साल बाद चर्चा का विषय बन जाएगा और शादी के बाद मोटी रकम दिलाएगा.

लव इंश्योरेंस पॉलिसी में ऐसा क्या खास था?
वू और वांग की मुलाकात सेकेंडरी स्कूल में हुई थी. बाद में दोनों ने एक ही यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और 2015 में आधिकारिक तौर पर रिश्ते में आए. दोनों ही 1995 के बाद जन्मे हैं और उनका रिश्ता कॉलेज से शुरू होकर एक दशक तक चला, जिसके बाद 2025 में उन्होंने शादी रजिस्टर करवाई. यह पॉलिसी चाइना लाइफ प्रॉपर्टी एंड कैजुअल्टी इंश्योरेंस कंपनी की थी, जिसकी असली कीमत 299 युआन थी लेकिन वू ने इसे डिस्काउंट में 199 युआन (करीब 3800 रुपए) में खरीदा.

शर्त यह थी कि पॉलिसी शुरू होने के तीसरे साल के बाद अगले 10 सालों के भीतर अगर कपल शादी करता है, तो उन्हें 10,000 गुलाब या 0.5 कैरेट का दिल के आकार का हीरा मिलेगा.

बॉयफ्रेंड ने इस इंश्योरेंस पर क्या प्रतिक्रिया दी?

वांग ने माना कि शुरुआत में उन्हें इस पॉलिसी पर बिल्कुल भरोसा नहीं था. उनका पहला रिएक्शन था कि शायद उनकी गर्लफ्रेंड के साथ कोई धोखा हो गया है. उन्हें लगा कि यह किसी तरह का स्कैम है, लेकिन वक्त ने साबित कर दिया कि यह फैसला गलत नहीं था. अक्टूबर 2025 में शादी रजिस्टर होने के बाद इस पॉलिसी को क्लेम किया गया. तब तक यह प्रोडक्ट बंद हो चुका था, लेकिन पुराने पॉलिसीधारकों को क्लेम की इजाजत थी. कपल ने 10,000 गुलाब की बजाय 10,000 युआन (एक लाख 30 हजार रुपये से अधिक) कैश लेना चुना. वू ने कहा कि शादी के बाद इतने गुलाब संभालना मुश्किल होता.

इस खबर पर लोगों की प्रतिक्रिया कैसी रही?

सोशल मीडिया पर यह कहानी वायरल हो गई. किसी ने कहा कि कॉलेज में मिले और सालों शादीशुदा रहने के बावजूद उन्हें ऐसी पॉलिसी के बारे में पता ही नहीं था. कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि इंश्योरेंस कंपनियां प्यार और शादी दोनों का हिसाब लगाकर चलती हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे रिश्तों और भरोसे पर एक दिलचस्प दांव बताया.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply