Featured Image

अमरोहा: विधायक के फार्म हाउस पर युवती से गैंगरेप के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. शनिवार को हसनपुर कोतवाली के दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद मलिक, CRPF इंस्पेक्टर लालाराम यादव और हेड कॉन्स्टेबल मोहित समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. घटना 22 सितंबर को जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर हसनपुर थाना क्षेत्र में हुई थी. पीड़िता हरियाणा की रहने वाली है. फार्म हाउस उत्तराखंड की खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है.

चारों आरोपियों को 23 सितंबर को गिरफ्तार कर बिजनौर जेल भेज दिया गया था.एसपी लाखन सिंह यादव ने बताया कि DNA मिलान के लिए आरोपियों और पीड़िता के कपड़े फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं. घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हसनपुर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह जांच कर रहे हैं. आरोपी अमरोहा आने से पहले मेरठ के एक होटल में रुके थे. वहां से मिलने वाले सबूतों को भी जांच में शामिल किया जाएगा.

FIR के अनुसार क्या हुआ?

पीड़िता के अनुसार, 20 सितंबर को एक सहेली से बात हुई. फिर CRPF हेड कॉन्स्टेबल मोहित से मिलने सोनीपत बुलाई गई. 21 सितंबर दोपहर वह सोनीपत पहुंची. मोहित उसे ब्रेजा कार से मेरठ ले गया और रास्ते में CRPF इंस्पेक्टर लालाराम यादव को भी बैठा लिया. 22 सितंबर को तीनों हसनपुर पहुंचे. थाने के गेट पर दरोगा संजय तोमर से मुलाकात हुई.

फिर झुलपुरी गांव के पास फार्म हाउस गए और दो कमरे बुक किए. सिपाही प्रमोद मलिक खाना और शराब लेकर पहुंचा. चारों ने खाना खाया और शराब पी. पीड़िता का आरोप है कि बाद में मोहित, लालाराम और संजय तोमर उसके कमरे में घुसकर गैंगरेप किया. प्रमोद भी आया लेकिन उसने उसे धक्का देकर बाहर किया और कमरा बंद कर लिया. फिर गूगल पर अमरोहा पुलिस का नंबर सर्च कर सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची.

विधायक का पक्ष

विधायक उमेश शर्मा ने कहा कि फार्म हाउस में गृह मंत्रालय के अधिकारियों के आने की बात बताई गई थी, इसलिए एंट्री दी गई. उनके PA ने बताया कि विधायक की थेरेपी चल रही है और कार्यालय की ओर से जानकारी दी जाएगी. दरोगा संजय तोमर 1986 बैच के थे और करीब पांच महीने बाद रिटायर होने वाले थे. पीड़िता फिलहाल अमरोहा के वन स्टॉप सेंटर में है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.