किआ सिरोस ईवी vs किआ सिरोस आईसीई: किआ ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सिरोस ईवी से पर्दा उठाया है, जिससे अब ग्राहकों के पास सिरोस कार को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में चुनने का ऑप्शन होगा. मौजूदा किया सिरोस आईसीई पहले से ही पैसा वसूल कार के तौर पर अपनी पोजिशन बनाए हुए है और अब ईवी के आने से यह सवाल खड़ा हो गया है कि कौनसा मॉडल किसके लिए बेहतर है. सिरोस ईवी अपने पेट्रोलडीजल मॉडल से करीब 45 लाख रुपये महंगी हो सकती है, लेकिन इसमें कुछ एक्सक्लूसिव फीचर और बेहतर परफॉरमेंस भी मिलेगी. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सिरोस इ्रवी और आईसीई मॉडल का कंपेरिजन करके बताने जा रहे हैं.

दोनों मॉडल्स के बीच सबसे बड़ा फर्क कीमत का है. के इंटरनल कम्बशन इंजन मॉडल की मौजूदा कीमत 8.42 लाख रुपये से शुरू होकर 15 लाख रुपये तक जाती है. वहीं, किया सिरोस ईवी की कीमत 13 लाख रुपये से 18 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि ईवी मॉडल अपने पेट्रोल या डीजल वर्जन की तुलना में लगभग 4 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक महंगा हो सकता है.

किआ सिरोस ईवी vs किआ सिरोस आईसीई: एक्सटीरियर

पहली नजर में किया सिरोस ईवी और के बीच फर्क करना मुश्किल है, क्योंकि कंपनी ने दोनों का ओवरऑल डिजाइन और सिल्हूट लगभग एक जैसा रखा है. दोनों ही गाड़ियों में एक मस्कुलर और अपराइट स्टांस मिलता है, जिसमें फ्लैट बोनट, वर्टिकली स्टैक्ड हेडलैंप्स और एक बोल्ड बंपर डिजाइन शामिल है. यह डिजाइन फिलॉसफी दोनों कारों को सड़क पर एक जैसी दमदार मौजूदगी देती है. हालांकि, कुछ छोटेछोटे बदलाव हैं जो दोनों को एकदूसरे से अलग करते हैं.

किआ सिरोस ईवी vs किआ सिरोस आईसीई: केबिन

केबिन के अंदर दोनों मॉडल्स के बीच महत्वपूर्ण बदलाव हैं. सबसे पहला और बड़ा फर्क स्टीयरिंग व्हील में है. सिरोस आईसीई में एक पारंपरिक टूस्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जबकि सिरोस ईवी में किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट वाला थ्रीस्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. सेंटर कंसोल को भी पूरी तरह से बदल दिया गया है. ईवी में एक फ्लैट फ्लोर और कॉलममाउंटेड गियर शिफ्टर है, जिससे ज्यादा स्टोरेज स्पेस मिलता है. इसमें दो हिडन कप होल्डर और एक डेडिकेटेड वायरलेस चार्जर पैड भी है. इसके विपरीत, आईसीई मॉडल में एक पारंपरिक फ्लोरमाउंटेड गियर शिफ्टर है. हालांकि, डैशबोर्ड का लेआउट दोनों में समान है, जिसमें सेगमेंटेड डिजाइन और शानदार थ्रीस्क्रीन सेटअप मिलता है. इसमें 12.3इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12.3इंच टचस्क्रीन और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 5इंच की एक अलग स्क्रीन शामिल है.

किआ सिरोस ईवी vs किआ सिरोस आईसीई: फीचर

फीचर्स के मामले में, किया ने दोनों ही मॉडल्स को अच्छी तरह से लैस किया है. पैनोरमिक सनरूफ, आगे वेंटिलेटेड सीट, वायरलेस चार्जर, पावर्ड ड्राइवर सीट और 8स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियमफीचर्स दोनों में उपलब्ध हैं. सेफ्टी के लिए भी दोनों में कोई समझौता नहीं किया गया है, और दोनों में 6 एयरबैग, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर्स, और लेवल2 एडीएएस मिलता है. हालांकि, ईवी मॉडल में व्हीकलटूलोड जैसे कुछ एक्सक्लूसिव फीचर हैं जो इसे आईसीई मॉडल से अलग करते हैं.

किआ सिरोस ईवी vs किआ सिरोस आईसीई: पावरट्रेन

किआ सिरोस ईवी को दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया गया है. दोनों ही वेरिएंट में सिंगल मोटर, फ्रंटव्हीलड्राइव सेटअप है.

किआ सिरोस आईसीई

सिरोस का आईसीई वेरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आता है.टर्बोपेट्रोल इंजन उन लोगों के लिए है जो मजेदार ड्राइविंग एक्सपीरिंयस चाहते हैं, जबकि डीजल इंजन अपनी लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए सही है. दोनों इंजनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है.

किससे होगा मुकाबला

किया सिरोस ईवी का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी, एमजी विंडसर ईवी और विनफास्ट वीएफ6 जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ी से होगा. वहीं दूसरी ओर, किआ सिरोस आईसीई का मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, रेनो काइगर, स्कोडा कायलाक और निसान मैग्नाइट से है.