Ayodhya Nirmohi Akhada: अयोध्या में निर्मोही अखाड़े ने महंत दिनेंद्र दास को पद से हटा दिया है। उन पर नियमों का पालन नहीं करने और जरूरी दस्तावेज छिपाने जैसे आरोप लगे हैं। अब राजा रामचंद्राचार्य दास महाराज जिम्मेदारी संभालेंगे। अब महंत दिनेंद्र दास की राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता पर भी खतरा है।




