:  रिपोर्ट: आलोक राय, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कचहरी परिसर के आसपास बने अवैध वकील चैंबरों को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। के आदेश के बाद नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और चिह्नित चैंबरों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान वकीलों ने विरोध प्रदर्शन ) शुरू कर दिया, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

ने इस कार्रवाई के लिए कुल 245 अवैध चैंबरों को चिह्नित किया है। इन चैंबरों पर पहले लाल निशान लगाकर नंबर दर्ज किए गए थे और संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए कचहरी के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

कार्रवाई के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

की टीम जैसे ही चैंबरों को हटाने पहुंची, वकीलों ने विरोध जताना ) शुरू कर दिया। उनका कहना है कि वे पिछले 15 से 20 साल से इन चैंबरों में बैठकर वकालत कर रहे हैं। ऐसे में अचानक चैंबर हटाए जाने से उनके कामकाज पर असर पड़ेगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वकीलों ) ने प्रशासन से मांग की है कि चैंबरों को हटाने से पहले उनके बैठने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि उनकी प्रैक्टिस प्रभावित न हो। कुछ वकीलों का कहना है कि यदि अदालत ने चैंबरों को अवैध माना है, तो प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई कर सकता है, लेकिन उन्हें दूसरी जगह बैठने का इंतजाम भी मिलना चाहिए।

मौके पर कई थानों की पुलिस और अधिकारी मौजूद

कार्रवाई को देखते हुए कचहरी के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पीएसी के साथ कई थानों की पुलिस तैनात है। एडीसीपी, एसीपी और नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल अवैध चैंबरों को हटाने की कार्रवाई के बीच वकीलों का विरोध जारी है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि कार्रवाई के दौरान स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो।

ये भी पढ़ें: