CJP Protest Ends: कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतरमंतर पर चल रहे प्रदर्शन को खत्म करने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने CJP की तीनों मांगें मान ली हैं। उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP और केंद्र सरकार की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें ये जानकारी दी गई।

CJP की 3 मांग

  • उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
  • प्रदर्शनकारियों पर कोई एक्शन नहीं होगा
  • नीट पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले बच्चों के परिजन को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा

गारंटी देने को तैयार केंद्र सरकार

CJP और जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP प्रवक्ताओं ने बताया कि सरकार ने उनकी 3 मांग मान ली हैं और लिखित गारंटी भी देने को तैयार है। CJP प्रवक्ताओं ने प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स से अपनेअपने घर लौट जाने की अपील की है। तत्काल प्रभाव से आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया है।

जेपी नड्डा ने की आंदोलन वापस लेने की मांग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नियमों के तहत सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के परिजन को मुआवजा देने पर सरकार विचार करेगी और उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मांग पर CJP ने आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।