Akola Robbery Case: खदान पुलिस थाना क्षेत्र में राहगीरों पर हमला कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा एलसीबी ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें तथा लूटी गई नकदी सहित कुल 2 लाख 15 हजार 200 रुपये का माल बरामद किया है।

मामले में कुछ अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 27 जून को फरियादी ने खदान पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि शिवापुर स्थित सायबा होटल के पास कुछ युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर उन्हें अकेला पाकर गालीगलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा लोहे की वस्तु से सिर पर हमला कर घायल कर दिया।
राहगीरों को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
इसी दौरान पुलिस थाने में मौजूद एक अन्य युवक ने भी शिकायत की कि पारसकर शोरूम के सामने उन्हीं आरोपियों ने उसे धमकाकर 1,200 रु. लूट लिए और विरोध करने पर चाकू लेकर उसके पीछे दौड़े। इस शिकायत पर खदान पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने स्थानीय के पुलिस निरीक्षक नितिन लेव्हरकर को आरोपियों का पता लगाकर प्रकरण का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए।
एलसीबी की बड़ी कार्रवाई
इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर एलसीबी की दो टीमों को समानांतर जांच में लगाया। मिली गोपनीय जानकारीसहायक पुलिस निरीक्षक नीलेश देशमुख एवं उनकी टीम ने तकनीकी एवं गोपनीय जानकारी के आधार पर अजय डोईफोडे 20, निवासी अकोट फैल, अकोला, अमन भगत 19, निवासी गुलजारपुरा, अकोला तथा अरहत अवचार 18, निवासी भीम नगर, अकोला को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में तीनों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। बरामद किया कीमती सामान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न कंपनियों की वारदात में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें, जिनकी कीमत 2 लाख 14 हजार रुपये है, तथा लूटी गई 1,200 रु. की नकदी बरामद कर कुल 2 लाख 15 हजार 200 रु. का माल जब्त किया। इसके बाद आरोपियों एवं बरामद माल को आगे की के लिए खदान पुलिस के हवाले कर दिया गया।



