दिल हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है. यह पूरे शरीर में खून और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है, जिससे शरीर के सभी अंग ठीक तरह से काम कर पाते हैं. आज के समय में दिल से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. कई लोग दिल की सेहत पर तब ध्यान देते हैं, जब कोई परेशानी शुरू हो जाती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। समय रहते दिल की देखभाल करने से भविष्य में कई परेशानियों का खतरा कम किया जा सकता है.

को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए रोज की कुछ अच्छी आदतें अपनाना जरूरी है. छोटीछोटी अच्छी आदतें भविष्य में हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा कम करने में मदद कर सकती हैं. आइए जानते हैं दिल को स्वस्थ रखने के लिए कौनसी आदतें अपनानी चाहिए, किन आदतों से बचना चाहिए और किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दिल को स्वस्थ रखने के लिए कौनसी आदतें अपनाएं?

के अनुसार, दिल को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित खानपान और अच्छी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है. अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, बीन्स, मेवे, बीज, कम फैट वाला दूध और मछली शामिल करें. इनमें फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

इसके साथ रोज शारीरिक एक्टिविटी करें, पर्याप्त नींद लें और अपने वजन को संतुलित रखने की कोशिश करें. अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज है, तो उसे कंट्रोल में रखना भी जरूरी है. समयसमय पर हेल्थ चेकअप कराना भी फायदेमंद हो सकता है. ये छोटीछोटी आदतें लंबे समय तक दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं.

दिल को स्वस्थ रखने के लिए किन आदतों से बचें?

दिल की अच्छी सेहत के लिए धूम्रपान और तंबाकू से दूरी बनाकर रखें. बहुत ज्यादा नमक, चीनी, तलेभुने और प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन करने से बचें. लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने की आदत भी दिल की सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती.

अगर शराब पीते हैं, तो इसकी मात्रा सीमित रखें या इससे बचें. इसके अलावा, लगातार तनाव लेना और पूरी नींद न लेना भी दिल पर असर डाल सकता है. स्वस्थ दिल के लिए अच्छी लाइफस्टाइल अपनाना और रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देना जरूरी है.

किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

अगर सीने में दर्द, दबाव या भारीपन महसूस हो, सांस लेने में तकलीफ हो, बिना ज्यादा मेहनत के जल्दी थकान होने लगे, चक्कर आए, दिल की धड़कन बहुत तेज या अनियमित महसूस हो या पैरों में सूजन दिखाई दे, तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

ये दिल से जुड़ी किसी समस्या के संकेत हो सकते हैं. ऐसे लक्षण दिखने पर बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लें. समय पर जांच और इलाज कराने से गंभीर समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है.