Featured Image

फतेहपुर। फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बुधवार रात छत पर अपने बच्चों के साथ सो रही एक महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का कोशिश किया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एससी-एसटी एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

खाने के बाद बच्चों के साथ सो रही थी पीड़िता
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की रात करीब 9 बजे की है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि, रात का खाना खाने के बाद वह अपने बच्चों के साथ घर की छत पर सोने गई थी। देर रात गांव का ही एक युवक चुपचाप छत पर पहुंच गया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

शोर मचाने पर परिवार की महिला पहुंची मौके पर
अचानक हुई इस हरकत से घबराई महिला ने हिम्मत दिखाते हुए कड़ा विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर घर की एक अन्य महिला तुरंत दौड़कर छत पर पहुंची। खुद को घिरता देख आरोपी जीने के रास्ते से भाग निकला।

डायल 112 पर दी सूचना
घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने पीड़िता को कोतवाली जाकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। गुरुवार को पीड़िता ने खागा कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी और सख्त कार्रवाई की मांग की।